Guna Murder Case: एक और ‘सोनम’ जैसा किस्सा.. बीवी के थे गैर मर्द से थे जिस्मानी संबंध, आशिक के साथ मिलकर दी पति को दर्दनाक मौत..
एसपी अंकित सोनी ने इस केस को चुनौती मानते हुए टीम गठित की। थाना प्रभारी संदीप यादव, चौकी प्रभारी रवि भिलाला और उनकी टीम ने न केवल आरोपियों को गिरफ्तार …

Guna Murder Case
- पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या
- रस्सी के निशान से खुला राज
- पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
Guna Murder Case: गुना: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकाण्ड की यादें हर किसी के जेहन में है। इस मामले में हमने देखा था कि, अपने प्रेमी के साथ मिलकर किस तरह पत्नी सोनम ने अपने ही पति की खौफनाक तरीके से हत्या करा दी थी। हालांकि कातिल सोनम का यह कुकर्म ज्यादा दिनों तक छिप नहीं पाया और आखिर में उसने आत्मसमर्पण कर दिया। लेकिन आज हम बात कर रहे है गुना में सामने आये एक और खौफनाक हत्याकांड की। इस वारदात में भी हत्यारिन, मृतक की पत्नी है और इस हत्याकांड को भी उसने अपने आशिक के साथ मिलकर अंजाम दिया है। दरअसल जिले के मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र में गांव बंजाराबर्री में कैलाश बंजारा की संदिग्ध मौत के पीछे उसकी ही पत्नी और प्रेमी का गुनाह सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गले के निशान से हुआ परिजनों को शक
27 अगस्त को मृतक के भाई पूरन बंजारा ने कैलाश की संदिग्ध मौत की सूचना पुलिस को दी थी। लेकिन हैरानी की बात ये रही कि परिवार ने बिना पीएम कराए 22 अगस्त को ही कैलाश का अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान जब लोगों ने अंतिम दर्शन किए तो मृतक के शरीर पर रस्सी के निशान बने हुए थे। इससे परिवार के लोगों को शंका हुई। और उन्होंने इस बारे में पुलिस को भी बताया। पुलिस को शक गहराया और जांच शुरू कर दी गई।
पत्नी ने बताई हत्या की वजह
Guna Murder Case: जांच के दौरान पुलिस ने जब मृतक की पत्नी संपो बाई से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपने गुनाह का राज उगल दिया। उसने बताया कि पति बीमार होने के बावजूद आए दिन उससे मारपीट करता था। इसी दौरान उसकी नजदीकियां उकावद निवासी प्रदीप भार्गव से बढ़ीं और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए।
घटना वाली रात पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कैलाश ने गुस्से में पत्नी का गला दबाने की कोशिश की। इसी बीच संपो बाई ने रस्सी छीनकर पीछे से कैलाश का गला घोंट दिया। वारदात के बाद उसने अपने प्रेमी प्रदीप को पूरी घटना बताई। दोनों ने मिलकर परिजनों को गुमराह किया और शव का तुरंत अंतिम संस्कार करा दिया।
एसपी ने दिखाई मामले में गंभीरता
Guna Murder Case: एसपी अंकित सोनी ने इस केस को चुनौती मानते हुए टीम गठित की। थाना प्रभारी संदीप यादव, चौकी प्रभारी रवि भिलाला और उनकी टीम ने न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया बल्कि घटना में प्रयुक्त रस्सी और मृतक की अस्थियां भी बरामद कर लीं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पत्नी और प्रेमी की साजिश ने एक मासूम जिंदगी छीन ली। गुना पुलिस ने इस पेंचीदा केस को सुलझाकर साबित कर दिया कि अपराध कितना भी गहरा क्यों न हो, सच सामने आ ही जाता है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1: मृतक की पत्नी संपो बाई और उसका प्रेमी प्रदीप भार्गव आरोपी हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Wife and Her Lover Arrested for Husband’s Murder in Guna, MP – Shocking Details Emerge in Police Probe
गुना
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm