Missing Girls Guna: आइसक्रीम लेने निकलीं और हो गईं गायब! तीन बहनों की चौंकाने वाला सच जानकर रह जाएंगे हैरान
आइसक्रीम लेने निकलीं और हो गईं गायब…Missing Girls Guna: They went out to buy ice cream and disappeared! You will be shocked to know

Missing Girls Guna | Image Source | IBC24
- लापता हुई तीन नाबालिग बहनों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है,
- जैसे ही सामने आया पूरे शहर में हड़कंप मच गया था,
- पुलिस ने बच्चियों को सही-सलामत उनके परिवार तक पहुंचा दिया,
गुना: Missing Girls Guna: गुना शहर से मंगलवार रात लापता हुई तीन नाबालिग बहनों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। यह मामला जैसे ही सामने आया पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। लेकिन गुना पुलिस की तत्परता और सूझबूझ ने एक संभावित बड़ी अनहोनी को टाल दिया और बच्चियों को सही-सलामत उनके परिवार तक पहुंचा दिया।
Missing Girls Guna: कोतवाली थाना क्षेत्र की नजूल कॉलोनी निवासी रामबाबू सहरिया की तीन बेटियां 17 वर्षीय प्रीति, 16 वर्षीय ज्योति और 14 वर्षीय सोनी मंगलवार रात करीब 8:30 बजे घर से आइसक्रीम लेने निकली थीं। पिता ने उन्हें 40 रुपए दिए थे लेकिन जब काफी देर बीतने के बाद भी वे वापस नहीं लौटीं तो परिवार का दिल बैठ गया। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में तलाश की मगर कोई सुराग नहीं मिला। घबराए मां-बाप भूखे-प्यासे दर-दर भटकते रहे। पूरे शहर में चिंता का माहौल बन गया।
Missing Girls Guna: घटना की गंभीरता को समझते हुए गुना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। कोतवाली पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। जांच के दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला कि तीनों बहनें आखिरी बार एक परिचित व्यक्ति के साथ देखी गई थीं। इसी कड़ी को पकड़ते हुए पुलिस ने गहन पूछताछ की और तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोन थाना क्षेत्र में उनकी नानी के घर से तीनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "गुना में लापता बहनों" में 17 वर्षीय प्रीति, 16 वर्षीय ज्योति और 14 वर्षीय सोनी शामिल थीं, जो नजूल कॉलोनी निवासी रामबाबू सहरिया की बेटियां हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Missing Girls Guna: They went out to buy ice cream and disappeared
गुना
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am