एमिटी कॉलेज की पार्किंग में फर्स्ट ईयर की छात्रा का रेप, फाइनल की छात्रा ने कार में बिठाकर दोस्त से कराया दुष्कर्म
first year student raped in Amity College parking: कॉलेज के ही छात्र ने अपनी सहयोगी छात्रा के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की …

Rape News। Image Credit: IBC24 File
ग्वालियर: first year student raped in Amity College parking ग्वालियर के एमिटी युनीवर्सिटी के कॉलेज की पार्किंग में फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां कॉलेज के ही छात्र ने अपनी सहयोगी छात्रा के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है। वही पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने फरार आरोपी छात्र और उसकी सहयोगी छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दरअसल महाराजपुरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी पर स्थित एमिटी कॉलेज में पढ़ने वाली फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ यहां सनसनी के वारदात हुई है। पीड़ित छात्रा कॉलेज के प्रांगण में बैठी हुई थी तभी थर्ड ईयर की छात्रा उसे अपने साथ बातों में लगाकर अपने साथ कार में बिठाकर कॉलेज पार्किंग में ले गई। जहां पहले से ही मौजूद कॉलेज का छात्र जय सिंह मौजूद था।
उस दौरान छात्र जयसिंह ने पीड़ित छात्रा को कुछ खाने के लिए दिया। जिसे खाने के बाद छात्रा को बेहोशी सी छाने लगी और कुछ देर बाद वहां बेहोश हो गई। इसके बाद छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब छात्रा को होश आया तो उसे अपने साथ हुए गलत काम करने का महसूस हुआ। जिसकी पीड़ित छात्रा ने थाने पहुंचकर शिकायत की। लेकिन उससे पहले ही छात्र जयसिंह और उसकी सहयोगी छात्रा फरार हो गईं।
वहीं पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी जय सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और सहयोगी छात्रा के खिलाफ छात्र का वारदात में सहयोग करने का मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
ASP ग्वालियर निरजंन शर्मा ने बताया कि एमिटी यूनीवर्सिटी की पार्किंग में फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ रेप की वारदात सामने आई है। जहां कॉलेज के ही छात्र ने अपनी सहयोगी छात्रा के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है। वही पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने फरार आरोपी छात्र और उसकी सहयोगी छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: A first year student was raped in Amity College parking lot, a final year student made her friend rape her in a car
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am