BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Amit shah In Gwalior : ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कल इस विशेष कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन, मध्यप्रदेश को देंगे कई बड़ी सौगातें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभ्युदय मध्य प्रदेश विकास शिखर सम्मेलन में शामिल होने विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित भाजपा नेताओं ने स्वागत …

Amit shah In Gwalior

Amit shah In Gwalior

Sneha Singh
Published: 24 Dec 2025 | 10:42 pmModified: 24 Dec 2025 | 10:42 pm
HIGHLIGHTS
  1. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे।
  2. रपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत।
  3. होटल उषा किरण पैलेस में चुनिंदा नेताओं से करेंगे मुलाकात।

Amit shah In Gwalior ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में बुधवार देर रात अपने विशेष विमान से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से गृह मंत्री सीधे होटल उषा किरण पैलेस के लिए रवाना हो गए।

Amit shah In Gwalior आपको बता दें कि होटल उषा किरण पैलेस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनिंदा नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रदेश से जुड़े अहम मुद्दों और राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन मंत्री हितानंद शर्मा से पार्टी संगठन को लेकर भी बातचीत करेंगे, लेकिन उससे पहले उनकी मुलाकात केंद्रीय मंत्री सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से होगी। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे।

अभ्युदय मध्य प्रदेश विकास शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

Amit shah In Gwalior आपको बता दे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को ग्वालियर के मेला मैदान में 'अभ्युदय मध्य प्रदेश विकास शिखर सम्मेलन - निवेश से रोजगार' नामक एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। दरअसल अटल जी का ये वर्ष जन्म शताब्दी वर्ष है। इस मौके पर, अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट में 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों का भूमिपूजन होगा। 10 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण भी होगा। समिट के दौरान कई निवेश प्रस्तावों के लिए भूमि आवंटन, लेटर ऑफ इंटेंट और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसमें उनके विकास, सुशासन और समावेशी प्रगति के विजन को प्रदर्शित किया जाएगा।

 

‘निवेश से रोजगार- अटल संकल्प, उज्ज्वल एमपी’

समिट की थीम ‘निवेश से रोजगार- अटल संकल्प, उज्ज्वल एमपी’ रखी गई है। सरकार इस अवसर पर बीते दो वर्षों के औद्योगिक विकास का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेगी। समिट में भूमिपूजन व लोकार्पण के अलावा महिलाओं से जुड़े उद्योगों की सफलता की कहानियां प्रस्तुत की जाएंगी। निवेश से बदली जिंदगी वाले लोग अपने अनुभव साझा करेंगे। महिलाओं के उद्योगों के प्रेजेंटेशन होंगे हैं। औद्योगिक कर्मचारियों के लिए स्पेशल रेट जोन की घोषणा भी होगी। सागर जैसे इलाकों में बने इन औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष दर निर्धारित करके निवेश आकर्षित किए जाते हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अमित शाह 25 दिसंबर को आयोजित अभ्युदय मध्य प्रदेश विकास शिखर सम्मेलन में शा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Home Minister Amit Shah Arrives in Gwalior for Abhyuday Madhya Pradesh Summit

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm