Fake CBI Officer Gwalior: कभी CBI अफसर, कभी मंत्रालय का अधिकारी! शादी-नौकरी का झांसा देकर ठगे लाखों, फर्जी अफसर का ड्रामा फ्लॉप होते ही पहुंचा हवालात
Fake CBI Officer Gwalior: कभी CBI अफसर, कभी मंत्रालय का अधिकारी! शादी-नौकरी का झांसा देकर ठगे लाखों, फर्जी अफसर का ड्रामा फ्लॉप होते ही पहुंचा हवालात

Fake CBI Officer Gwalior | Image Source | IBC24
- ग्वालियर में फर्जी अफसर का ड्रामा फ्लॉप
- शादी और नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी,
- आखिरकार पकड़ में आया 'फर्जी अफसर,
ग्वालियर: Fake CBI Officer Gwalior: ग्वालियर में फर्जी सीबीआई सहित अन्य अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर ठग को जनकगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को कभी सीबीआई अधिकारी, कभी गृह मंत्रालय में पदस्थ अफसर तो कभी मानव अधिकार आयोग का प्रदेश अध्यक्ष बताकर आम लोगों को झांसे में लेकर लाखों की ठगी करता था। वही पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Fake CBI Officer Gwalior: दरसअल जनकगंज थाना पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मनोज श्रीवास के रूप में हुई है जो फर्जी पहचान के सहारे लोगों को खाद एवं आपूर्ति विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देता था। आरोपी ने अपनी कार पर भी मानव अधिकार आयोग प्रदेश अध्यक्ष का बोर्ड लगा रखा था, जिससे लोगों को यकीन हो सके कि वह कोई बड़ा अधिकारी है। मामला तब सामने आया जब अमित रावत नाम के युवक ने जनकगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई। अमित के अनुसार, उसकी बहन की शादी के लिए मेट्रोमोनियल वेबसाइट के माध्यम से मोहित शेखावत नाम के युवक से संपर्क हुआ। वह पिछले डेढ़ साल से उनके घर आना-जाना कर रहा था और खुद को गृह मंत्रालय में अधिकारी बताता था। इसके अलावा वह कभी खुद को सीबीआई का अफसर भी बताता था।
Read More : Aaj ka Mausam: राजधानी में अगले दो दिन छाए रहेंगे बादल, शाम के समय खूब बरसेंगे बादल, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
Fake CBI Officer Gwalior: आरोपी ने अमित को फूड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया और इसके एवज में ₹9 लाख रुपए नकद तथा एक कार फाइनेंस करवा कर अपने नाम करवा ली। जब अमित को शक हुआ, तो उसने थाने में शिकायत की। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि आरोपी का असली नाम मनोज श्रीवास है और वह किसी भी सरकारी पद पर कार्यरत नहीं है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
Fake CBI Officer Gwalior: ग्वालियर CSP मनीष यादव ने बताया की ग्वालियर में फर्जी सीबीआई सहित अन्य अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर ठग को जनकगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को कभी सीबीआई अधिकारी, कभी गृह मंत्रालय में पदस्थ अफसर तो कभी मानव अधिकार आयोग का प्रदेश अध्यक्ष बताकर आम लोगों को झांसे में लेकर लाखों की ठगी करता था। वही पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आरोपी का असली नाम मनोज श्रीवास है, जो फर्जी नाम और पद बताकर लोगों से ठगी करता था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Fake CBI Officer Gwalior: 9 lakhs defrauded on the pretext of marriage and job
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm