Girl Safety Police Action: अब मनचलों की खैर नहीं! महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाया बड़ा कदम, इन 50 जगहों पर तैनात रहेंगी सादी वर्दी में महिला पुलिस
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाया बड़ा कदम…Girl Safety Police Action: Now there is no mercy for the miscreants! A big step taken for the

Girl Safety Police Action | Image Source | IBC24
- महिला सुरक्षा को लेकर ग्वालियर पुलिस अलर्ट,
- 50 संवेदनशील स्थानों पर तैनात होंगी सादी वर्दी में पुलिसकर्मी,
- हर महीने औसतन 100 महिलाएं बनती हैं प्रताड़ना का शिकार,
ग्वालियर: Girl Safety Police Action: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ और उत्पीड़न की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पुलिस एक बार फिर एक्शन मोड में है। शहर के 50 चिन्हित हॉटस्पॉट और आसपास के 5 अंचल क्षेत्र अब पुलिस की खास निगरानी में रहेंगे। इन स्थानों पर सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है जो मनचलों पर पैनी नजर रखेंगी। साथ ही 'ऊर्जा डेस्क' की टीमें भी लगातार दबिश देकर संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाएंगी।
हर महीने औसतन 100 महिलाएं बनती हैं प्रताड़ना का शिकार
Girl Safety Police Action: ग्वालियर पुलिस द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक, हर महीने औसतन 100 महिलाओं को किसी न किसी रूप में प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। महिला हेल्पलाइन और डायल-100 पर प्राप्त शिकायतों, तथा बीते तीन साल के आंकड़ों के आधार पर इन हॉटस्पॉट्स की पहचान की गई है। इनमें स्कूल, कॉलेज, बाजार, बस स्टॉप, पार्क और सुनसान रास्ते शामिल हैं।
महिला पुलिस और ऊर्जा डेस्क की विशेष तैनाती
Girl Safety Police Action: एसपी धर्मवीर सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने इन संवेदनशील क्षेत्रों में सादी वर्दी में महिला पुलिस बल तैनात कर दिया है। अभियान की शुरुआत फिलहाल 7 दिनों के लिए की गई है, जिसकी समीक्षा के बाद इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। एसपी ने यह भी कहा कि छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों।
सर्वे से निकाले गए हॉटस्पॉट
Girl Safety Police Action: महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला बाल विकास विभाग और जीवाजी विश्वविद्यालय के एमएसडब्ल्यू विभाग के 27 विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप के दौरान सर्वेक्षण कर 50 हॉटस्पॉट चिन्हित किए। इस काम में शौर्य दल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एनजीओ और अन्य संस्थाएं भी शामिल रहीं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: “ग्वालियर महिला सुरक्षा हॉटस्पॉट” में स्कूल, कॉलेज, बाजार, पार्क, बस स्टॉप और सुनसान रास्ते शामिल हैं जिन्हें पुलिस ने संवेदनशील माना है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Girl Safety Police Action: Now there is no mercy for the miscreants
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm