Gwalior Crime News: “13 लाख नहीं देख रहे, 10 हजार की चिंता”, एएसआई का रिश्वत डायलॉग वायरल, रिटायर्ड फौजी ने खोली पोल
Gwalior Crime News: “13 लाख नहीं देख रहे, 10 हजार की चिंता”, एएसआई का रिश्वत डायलॉग वायरल, रिटायर्ड फौजी ने खोली पोल

Gwalior Crime News, Gwalior bribery case, retired army man bribery, ASI Rajkumar Sharma, police corruption
- रिटायर्ड फौजी से चेक लौटाने के बदले रिश्वत,
- रिटायर्ड फौजीसे मांगी 10 हजार की घूस,
- वीडियो सबूत के साथ पहुंचा SP दफ्तर,
ग्वालियर: Gwalior Crime News: ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी को उनका ही पैसा लौटाने के एवज में 10 हजार रुपया रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। फौजी का कहना है रिश्वत बड़ागांव चौकी प्रभारी एएसआई राजकुमार शर्मा ने मांगी है। एएसआई की इस हरकत का 15 जून को उन्होंने वीडियो भी बनाया है। उसमें एएसआई शर्मा बोलते हुए दिख रहे हैं कि 13 लाख रुपया नहीं देख रहे हो 10 हजार रुपए की चिंता कर रहे हो। वही इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करने की बात कही है।
क्या है पूरा मामला
Gwalior Crime News: दअरसल भिंड असहोना निवासी मुन्नालाल ज्योतिषी का कहना है उन्होंने दो साल पहले पत्नी बैजंती के नाम से बब्लू बुंदेला की पत्नी रागिनी से 25 गुणा 45 वर्ग फीट का प्लॉट 13 लाख 90 हजार रुपये में खरीदा था। इसमें उनके साथ धोखा हो गया। उन्हें जो प्लॉट दिखाया गया उसकी जगह रेंच वाले प्लॉट की रजिस्ट्री कर दी गई। इसकी शिकायत उन्होंने एसपी दफ्तर में की थी। फिर पता चला कि रजिस्ट्री भी गड़बड़ है तो उन्होंने अपने स्तर पर बब्लू बुंदेला पर दवाब बनाया तो उसने एक लाख रुपया तो तत्काल लौटा दिया बाकी रकम 12 लाख 50 हजार रुपये का चैक देने का वादा किया।
Read More : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 25 लाख का इनामी कुंवर मांझी सहित दो नक्सली ढेर, CRPF का एक जवान शहीद
पैसा दो चैक मिल जाएगा
Gwalior Crime News: मामले की जांच बड़ागांव चौकी प्रभारी एएसआई राजकुमार शर्मा के पास है। अब एएसआई शर्मा ने बबलू से उनके नाम का चैक तो ले लिया है लेकिन उन्हें नहीं दे रहे हैं। उसके बदले 10 हजार रुपया घूस मांग रहे हैं। 15 जून को एएसआई राजकुमार शर्मा भिंड मिहोना आए थे। शर्मा ने फोन कर उन्हें बस स्टेंड पर बुलाया था। वहां सीधे कहा था 13 लाख रुपया नहीं देख रहे हो 10 हजार रुपये की चिंता कर रहे हो। पैसा दो चैक मिल जाएगा। मुन्नालाल के मुताबिक उन्होंने एएसआई शर्मा की घूस की डिमांड का वीडियो भी बनाया है और उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुँचाकर पुलिस अधिकारियों को वीडियो थमाया है।
घुस मांगने का वीडियो हुआ वायरल
Gwalior Crime News: वही पुलिस के कहना है कि रिटायर्ड फौजी ने एएसआई पर घूस मांगने का आरोप लगाया है। वीडियो और दूसरे तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फरियादी ने बताया की दो साल पहले पत्नी बैजंती के नाम से बब्लू बुंदेला की पत्नी रागिनी से 25 गुणा 45 वर्ग फीट का प्लॉट 13 लाख 90 हजार रुपये में खरीदा था। इसमें उनके साथ धोखा हो गया। उन्हें जो प्लॉट दिखाया गया उसकी जगह रेंच वाले प्लॉट की रजिस्ट्री कर दी गई।
Gwalior Crime News: इसकी शिकायत उन्होंने एसपी दफ्तर में की थी। फिर पता चला कि रजिस्ट्री भी गड़बड़ है तो उन्होंने अपने स्तर पर बब्लू बुंदेला पर दवाब बनाया तो उसने एक लाख रुपया तो तत्काल लौटा दिया बाकी रकम 12 लाख 50 हजार रुपये का चैक देने का वादा किया। मामले की जांच बड़ागांव चौकी प्रभारी एएसआई राजकुमार शर्मा के पास है। अब एएसआई शर्मा ने बबलू से उनके नाम का चैक तो ले लिया है लेकिन उन्हें नहीं दे रहे हैं। उसके बदले 10 हजार रुपया घूस मांग रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया की फरियादी आया था आवेदन दिया है थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कौन सी है जिन्होंने चेक रखा है इस मामले को लेकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "ग्वालियर रिश्वत मामला" एक ऐसा केस है जिसमें एक रिटायर्ड फौजी ने आरोप लगाया है कि बड़ागांव चौकी प्रभारी एएसआई राजकुमार शर्मा ने पैसे दिलवाने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior Crime News: 10 thousand bribe demanded from retired soldier in exchange for returning the check
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm