BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Gwalior Cyber Crime: न लिंक, न ओटीपी… फिर भी रिटायरमेंट की लाखों की रकम गायब! जानिए साइबर ठगों का नया खेल

Gwalior Cyber Crime: न लिंक, न ओटीपी… फिर भी रिटायरमेंट की लाखों की रकम गायब! जानिए साइबर ठगों का नया खेल

Gwalior Cyber Crime

Gwalior Cyber Crime

tikesh Kumar
Published: 31 Dec 2025 | 11:02 amModified: 31 Dec 2025 | 11:02 am
HIGHLIGHTS
  1. ग्वालियर में रिटायर्ड अधिकारी से साइबर ठगी
  2. व्हाट्सएप कॉल के बाद खाते से उड़ाए 5 लाख
  3. 'आपके व्हाट्सएप पर कुछ भेजा है' कहकर ठगी

ग्वालियर: Gwalior Cyber Crime:   ग्वालियर में एक रिटायर्ड अधिकारी को अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने सिर्फ इतना कहा कि आपके व्हाट्सएप पर कुछ भेजा है। जब व्हाट्सएप चेक किया तो उनके खाते से 5 लाख रुपये निकल चुके थे। ठगों ने न तो कोई ओटीपी ली और न ही कोई लिंक भेजी, फिर भी खाते से पैसे उड़ा लिए। जिसकी शिकायत रिटायर्ड अधिकारी ने साइबर क्राइम ब्रांच में की। वहीं पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिटायर्ड अधिकारी से साइबर ठगी (Gwalior cyber fraud)

Gwalior Cyber Crime: दरअसल ग्वालियर शहर के मुरार क्षेत्र में रहने वाले रमेश सिंह भदौरिया ढाई साल पहले कोल इंडिया एनसीएल सिंगरौली से सुपरवाइजर पद से रिटायर्ड हुए थे। सेवानिवृत्त होकर वे ग्वालियर अपने घर आ गए। हाल ही में उन्हें रिटायरमेंट का पैसा मिला था, जो उनके बैंक खाते में जमा था। लेकिन उन्हें तब झटका लगा, जब पिछले हफ्ते 22 दिसंबर को उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि उसने उनके व्हाट्सएप पर कुछ भेजा है। इतना कहकर उसने फोन काट दिया। जब रमेश सिंह ने व्हाट्सएप खोलकर मैसेज देखा तो उसमें सिर्फ “HI” लिखा हुआ था। उसी समय उनके मोबाइल पर ओटीपी और बैंक से 5 लाख रुपये कटने का मैसेज आ गया। रमेश सिंह समझ नहीं पा रहे थे कि अचानक उनके खाते से रुपये कैसे निकल गए।

Gwalior Cyber Crime: वे तुरंत बैंक पहुंचे और मैनेजर को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद अकाउंट को तुरंत ब्लॉक कर दिया गया। इसी दौरान साइबर ठगों ने दो लाख रुपये और ट्रांसफर करने का प्रयास किया, लेकिन अकाउंट होल्ड हो जाने की वजह से रुपये नहीं निकल सके। इस घटना के बाद फरियादी रमेश सिंह ने 1930 पर कॉल कर साइबर फ्रॉड की रिपोर्ट की, साथ ही साइबर क्राइम सेल में भी शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि यह रकम अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है, जिसकी साइबर पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: A1. कई मामलों में ठग सिम-स्वैपिंग, रिमोट एक्सेस ऐप, या पहले से लीक हुई बैंक/डिवाइस जानकारी का इस्तेमाल करते हैं। इससे वे बैकग्राउंड में ट्रांजैक्शन कर देते हैं, भले ही यूज़र ने कोई लिंक क्लिक न किया हो।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Gwalior Cyber ​​Crime: Millions of rupees from retirement savings disappear

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm