Gwalior Doctor Suicide: रेल पटरी पर मिली मशहूर डॉक्टर की लाश, पूर्व अधीक्षक के सिर कटा शव देख कांप उठे लोग, सुसाइड की आशंका से मचा हड़कंप
Gwalior Doctor Suicide: रेल पटरी पर मिली मशहूर डॉक्टर की लाश, पूर्व अधीक्षक के सिर कटा शव देख कांप उठे लोग, सुसाइड की आशंका से मचा हड़कंप

Gwalior Doctor Suicide
- प्रतिष्ठित डॉक्टर की संदिग्ध मौत
- पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
- सुसाइड की आशंका से मचा हड़कंप
ग्वालियर: Gwalior Doctor Suicide: ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. जे.एस. सिकरवार (Jay Arogya Hospital News) ने आत्महत्या कर ली। उनका शव नीडम ओवरब्रिज के पास रेलवे पटरी पर सिर कटी अवस्था में मिला। प्रारंभिक जानकारी में आत्महत्या की वजह लंबी बीमारी से परेशान होना बताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्रतिष्ठित डॉक्टर की संदिग्ध मौत (Former Hospital Superintendent Death)
Gwalior Doctor Suicide: दरअसल, शहर के हरिशंकरपुरम निवासी 75 वर्षीय डॉ. जे.एस. सिकरवार का शव विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत नीडम मार्ग पर रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला। दोपहर के समय राहगीरों ने रेलवे पटरी पर सिर कटा शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि डॉ. सिकरवार का सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ था। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि डॉ. सिकरवार ने ट्रेन के सामने लेटकर आत्महत्या की, जिससे ट्रेन के गुजरने के दौरान उनका सिर धड़ से अलग हो गया। परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि वे लंबे समय से बीमार थे और स्वयं अपना इलाज कर रहे थे।
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच (Senior Doctor Death News)
Gwalior Doctor Suicide: बीते कुछ समय से दवाइयों का असर कम हो गया था, जिससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे। माना जा रहा है कि इसी हताशा में उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रविंद्र जाटव ने बताया की जयारोग्य अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. जे.एस. सिकरवार का शव रेलवे पटरी पर मिला है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजन लंबी बीमारी की बात बता रहे हैं, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही किया जाएगा।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डॉक्टर लंबे समय से गंभीर बीमारी से परेशान थे और दवाइयों का असर कम होने के कारण मानसिक तनाव में थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior Doctor Railway Track Suicide
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm