BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gwalior News: ग्वालियर में ट्रक के नीचे छुपा रखा था नशे का जखीरा, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 28 लाख के गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

ग्वालियर शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झांसी रोड थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए तीन आरोपियों …

gwalior news

gwalior news

muskan mishra
Published: 19 Oct 2025 | 4:24 pmModified: 19 Oct 2025 | 4:25 pm
HIGHLIGHTS
  1. ग्वालियर में बड़ी गांजा तस्करी का भंडाफोड़
  2. झांसी रोड थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  3. ट्रक में पौधों के बीच छिपा था गांजा

Gwalior News: ग्वालियर: मध्य प्रदेश: ग्वालियर शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झांसी रोड थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 2 क्विंटल 80 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतर्राज्यीय बाजार में कीमत लगभग 28 लाख रुपए बताई जा रही है।

पौधों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे गांजा

Gwalior News: तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे को एक ट्रक में लोड किया था और उस पर बड़े-बड़े पौधे रख दिए थे, ताकि ट्रक को हरियाली से भरा हुआ दिखाया जा सके। यह गांजा मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई किए जाने की योजना थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया।

ट्रक को झांसी रोड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान रोका गया। संदेह होने पर जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो पौधों के नीचे बड़ी मात्रा में गांजे के पैकेट छिपे मिले। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ट्रक के जरिए गांजा आंध्र प्रदेश से मंगवा कर एमपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करने वाले थे।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Gwalior News: गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस फिलहाल इनसे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह एक संगठित गिरोह हो सकता है, जो लंबे समय से नशे के कारोबार में संलिप्त है।

झांसी रोड थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल, दस्तावेज और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और जल्द ही कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी, ताकि नेटवर्क की पूरी जड़ तक पहुंचा जा सके।

इनहें भी पढ़ें :-

Minor girl raped: 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को मारी गोली, भागने के प्रयास में था आरोपी

DA HIke Latest News: मिल गई सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, राज्य सरकार ने डीए समेत बोनस का किया ऐलान, अब सीधे खाते में आएंगे पैसे

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर की, झांसी रोड थाना क्षेत्र में।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Gwalior News: A cache of drugs was hidden under a truck in Gwalior, police exposed it

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
CG News: Chhattisgarh के अस्पताल में बड़ी लापरवाही! मां और नवजात शिशु की मौत से मचा हड़कंप |

CG News: Chhattisgarh के अस्पताल में बड़ी लापरवाही! मां और नवजात शिशु की मौत से मचा हड़कंप |

01 Oct 2026 | 2:51 pm
Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?

Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?

01 Oct 2026 | 2:43 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am