Gwalior News: असली सोने के बजाय रखा नकली सोना, जानी मानी फाइनेंस कंपनी का महा-घोटाला, 4.5 करोड़ बताई जा रही गायब सोने की रकम
ग्वालियर के डबरा की मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड शाखा से एक चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है। कंपनी की ऑडिट के दौरान यह खुलासा हुआ कि 26 ग्राहकों के गिरवी रखे …

gwalior news
- मणप्पुरम फाइनेंस में 4.5 करोड़ का घोटाला
- डबरा ब्रांच में 26 ग्राहकों का असली सोना बदलकर रखा नकली
- ऑडिट में हुआ खुलासा, ग्राहक लगा रहे कंपनी के चक्कर
Gwalior News: ग्वालियर: ग्वालियर के डबरा की मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड शाखा से एक चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है। कंपनी की ऑडिट के दौरान यह खुलासा हुआ कि 26 ग्राहकों के गिरवी रखे गए कुल 4 किलो 380 ग्राम असली सोने को चुपचाप नकली सोने से बदल दिया गया। इस घोटाले की कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि बाजारू मूल्य 5 करोड़ से अधिक हो सकता है।
यह है पूरा मामला
दरअसल, यह मामला उस समय उजागर हुआ जब एक ग्राहक अपना गोल्ड लोन चुकता करने के बाद जेवर लेने पहुंचा। उसने जब पैकेट खोला तो देखा कि अंदर का सोना नकली है। ग्राहक ने हंगामा किया और इसकी जानकारी तुरंत प्रबंधन तक पहुंची। मामला गंभीर होते देख फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर और विजिलेंस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि 8 लॉकरों में रखे 26 पैकेट नकली हैं।
Gwalior News: कंपनी की प्राथमिक जांच में शाखा प्रबंधक चंद्रभान कुशवाहा और असिस्टेंट मैनेजर विकास शर्मा को संदेह के घेरे में लिया गया है। इन दोनों के पास लॉकर की चाबियाँ रहती थीं और दोनों की मौजूदगी में ही लॉकर खुलते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
4.3 किलो असली सोना गायब
फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखा गया कुल सोना लगभग 11 करोड़ रुपये का है, जिसमें से करीब 4.3 किलो असली सोना गायब है। यह सोना मुख्य रूप से ग्रामीण और जरूरतमंद ग्राहकों का था, जिन्होंने अपने कीमती जेवरात गिरवी रखकर लोन लिया था। जैसे ही इस घोटाले की खबर फैली, कंपनी के दफ्तर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। कई ग्रामीण ग्राहक रोते-बिलखते नजर आए और उन्हें अपने जेवर की चिंता सताने लगी।
पुलिस ने दी जानकारी
Gwalior News: इस मामले में सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने पुष्टि की कि मणप्पुरम फाइनेंस से 4 किलो से अधिक का असली सोना गायब कर नकली रखा गया है। कंपनी अधिकारियों ने लिखित शिकायत दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। टीआई ने यह भी बताया कि कंपनी के अंदर के कर्मचारियों की भूमिका पर गहरा संदेह है। जल्द ही अपराध पंजीबद्ध कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यहां 4.38 किलो असली सोना नकली से बदल दिया गया। यह सोना 26 ग्राहकों का था, जो गोल्ड लोन के लिए गिरवी रखा गया था।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior News: fake gold was kept in place of real gold, a major scam by a well-known finance company
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am