Gwalior News: सेक्सटॉर्शन की साजिश ऐसे रची गई! दोस्ती के नाम पर भरोसा जीता, फिर कार में लड़की के बहाने कारोबारी के साथ हो गया ये खौफनाक कांड
Gwalior News: सेक्सटॉर्शन की साजिश ऐसे रची गई! दोस्ती के नाम पर भरोसा जीता, फिर कार में लड़की के बहाने कारोबारी के साथ हो गया ये खौफनाक कांड

Gwalior News, Gwalior sex toxan case, fake rape case Gwalior, businessman blackmail case, sand trader kidnapping, false rape threat India, blackmailing case Gwalior, extortion in Gwalior, criminal trap case,
- ग्वालियर में सेक्स टॉक्सन की साजिश,
- बंधक बनाकर मांगी 5 लाख की फिरौती,
- झूठे रेप केस की धमकी देकर की मारपीट,
ग्वालियर: Gwalior News: ग्वालियर में रेत कारोबारी के साथ सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। जहां उसी की कार में तीन युवती और दो युवकों के द्वारा बंधक बनाकर 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। फिरौती नहीं देने पर झूठे रेप के केस में फंसने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना को उसके 6 महीने पहले बने एक दोस्त ने प्लान बनाकर अंजाम दिया था। कारोबारी ने अपने दोस्त को फोन कर फिरौती के रुपए लाने के लिए कहा। तभी दोस्त ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। जंहा पुलिस द्वारा घिरता देख कारोबारी को छोड़ उसके 60 हजार नगद, एक मोबाइल और गाड़ी की चाबी लेकर फरार हो गए। वही पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Read More : किरायेदार ने मकान मालकिन और बेटी का अश्लील वीडियो किया वायरल, ऐसे हुआ खुलासा की जानकर पुलिस भी रह गई दंग
Gwalior News: दअरसल शहर के शताब्दीपुरम निवासी 38 साल के विवेक शर्मा रेत का कारोबार करते हैं। जिन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी सोनू गुर्जर आदित्यपुरम में रहता है। इसे वह पिछले 6-7 महीने से जानते हैं। 6-7 महीने पहले सोनू गुर्जर गुर्जर उनके पास ट्रेक्टर चलाने के लिए काम मांगने आया था। जिससे बातचीत के दौरान दोस्ती हो गई थी। इस दौरान सोनू ने उससे कहा था कि वह कोई लडकी की आवश्यकता हो तो बताए वहां लड़की का इंतजाम करा देगा। जिसे विवेक ने मना कर दिया। जब वहां रात 8 बजे किसी काम से अपनी स्कॉर्पियो से जा रहा था तभी सोनू गुर्जर ने उसे फोन किया और कहा कि उसके पहचान की एक लडकी गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के इन्द्रप्रस्थ गार्डन के पास खड़ी है उसे गाड़ी से घर तक छोड़ देना।
Gwalior News: विवेक उसकी बात मानकर उस लड़की को लेने इंद्रप्रस्थ गार्डन के पास पहुंचा जहाँ एक लड़की सोनू का नाम लेकर उसकी गाड़ी में आकर बैठ गई। लड़की ने सोनू से कहा कि उसकी एक दोस्त गोवर्धन कॉलोनी के पास खड़ी हुई है उसे भी अपनी में गाड़ी में बैठाकर मेरे साथ घर छोड़ देना। जब वहां गोवर्धन कॉलोनी के पास पहुंचा तो दो लड़कियां और दो लड़के उसकी गाड़ी में आकर बैठ गए। कार में बैठने की बाद सभी लोग लड़की के साथ सोनू द्वारा रेप करने का आरोप लगाने लगे और धमकी दी की अगर उसे इस झूठे रेप केस से बचाना है तो वहां उन लोगों को 5 लाख रुपए दे दे नहीं तो उसे रेप केस में फंसा देंगे इस दौरान दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की और गाड़ी से नहीं उतरने दिया इस बात से घबरा कर सोनू ने अपने दोस्त मनजीत पचौरी को डबरा ग्वालियर हाईवे पर 5 लाख रुपए लाने के लिए कहा और अपने साथ हुई सारी घटना बताई।
Gwalior News: जहां हाईवे पर 500 लोग विवेक को लेकर हाइवे पर पहुंचे थे वहां पहले से ही सोनू गुर्जर खड़ा हुआ था। तब पता चला की पूरी कहानी का कर्ताधर्ता सोनू गुर्जर है। 6 लोगो द्वारा डरने के बाद विवेक की जेब में रखे 60 हजार रुपए, मोबाइल और गाड़ी की चाबी ले ली विवेक ने पहले से ही चालाकी से गाड़ी को जीपीएस द्वारा लॉक कर दी। विवेक के दोस्त मनजीत ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस को लेकर हाइवे पर पहुंचा जहां पुलिस को आता देख बदमाश अपनी दूसरी गाड़ी से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने फरियादी विवेक की शिकायत पर तीन युवक और तीन युवती के खिलाफ सेक्सटॉर्शन, ब्लैकमेलिंग, फिरौती और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: "सेक्स टॉक्सन" एक ऐसा अपराध है जिसमें किसी व्यक्ति को झूठे यौन शोषण या बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाता है। इसमें फिरौती, मानसिक प्रताड़ना और मारपीट जैसे अपराध शामिल हो सकते हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior News: Sextortion in car on the pretext of a girl
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm