MP Crime: BJP नेता पर जानलेवा हमला, शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार किया तो चौराहे पर कर दी जमकर पिटाई, CCTV में कैद वारदात

Ads

MP Crime: BJP नेता पर जानलेवा हमला, शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार किया तो चौराहे पर कर दी जमकर पिटाई, CCTV में कैद वारदात

  • Reported By: Atul Tiwari

    ,
  •  
  • Publish Date - August 4, 2025 / 03:07 PM IST,
    Updated On - August 4, 2025 / 03:07 PM IST

MP Crime/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • शराब के लिए पैसे मांगे,
  • मना किया तो BJP IT सेल प्रभारी से मारपीट,
  • घटना CCTV में कैद

नर्मदापुरम: Narmadapuram News: नर्मदापुरम में रविवार देर रात शहर के चक्कर रोड चौराहे पर भाजपा मंडल आईटी सेल प्रभारी और रेलवे ठेकेदार निखिल चौरे के साथ तीन युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे और मना करने पर हमला कर दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई।

Read More : जेल में मनेगी चैतन्य बघेल की राखी.. कोर्ट ने 14 दिनों के लिए बढ़ाई रिमांड, SC ने भी दिया बड़ा झटका

MP Crime:  पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और एक की तलाश जारी है। निखिल चौरे ने बताया कि रविवार रात में अपने साथी आनंद सोनी और नीलेश सैनी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। चक्कर रोड चौराहे पर फुल्की पैक करा रहे थे, तभी रंजीत सिंह तोमर और श्रीकांत पटेल वहां आए।

Read More : पति ने कॉल पर पत्नी को दिया तीन तलाक, समाज के लोगों और परिजनों ने दर्ज करवाई शिकायत 

MP Crime:  उन्होंने चौरे की कॉलर पकड़ी और शराब पीने के लिए रुपए मांगे। इंकार करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। निखिल को सिर, कमर, हाथ और चेहरे पर चोटें आईं। देहात पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।ओर पूरे मामले की जांचकर रही है।

निखिल चौरे के साथ मारपीट कब और कहाँ हुई?

"निखिल चौरे मारपीट मामला" रविवार देर रात नर्मदापुरम के चक्कर रोड चौराहे पर हुआ।

निखिल चौरे पर हमला क्यों किया गया?

"निखिल चौरे मारपीट मामला" में आरोप है कि हमलावरों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे, मना करने पर हमला कर दिया।

क्या घटना का वीडियो उपलब्ध है?

जी हां, "निखिल चौरे मारपीट मामला" की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है?

"निखिल चौरे मारपीट मामला" में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और एक फरार है।

क्या निखिल चौरे को गंभीर चोटें आई हैं?

जी हां, "निखिल चौरे मारपीट मामला" में उन्हें सिर, कमर, हाथ और चेहरे पर चोटें आई हैं।