Gwalior Rape Case: प्यार के नाम पर दसवीं की छात्रा से रेप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, फिर लूटा पूरा घर, दरिंदगी की सनसनीखेज कहानी
प्यार के नाम पर दसवीं की छात्रा से रेप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल…Gwalior Rape Case: Class 10 student raped in the name of love, blackmail

Gwalior Rape Case | Image Source | IBC24
- ग्वालियर में छात्रा से रेप,
- ब्लैकमेल कर वसूला 49 तौला सोना,
- रेप कर ऐंठ लिए 50 लाख,
ग्वालियर: ग्वालियर में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के बाद ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने दुष्कर्म के दौरान अश्लील फोटो वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और करीब 50 लाख रुपए कीमत के 49 तौला जेवराती सोना, 400 ग्राम चांदी और 80 हजार रुपए ऐंठ लिए। इसके बावजूद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा। जब छात्रा के पिता ने लॉकर खोला तब इसका खुलासा हुआ। इसके बाद छात्रा ने पिता को सारी बात बताई और थाने में शिकायत की। वही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी से सारा समान बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दअरसल गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पॉश कॉलोनी में रहने वाली 16 साल की नाबालिग दसवीं की छात्रा है और उसके एक पिता बड़े कारोबारी हैं। छात्रा के घर के पास ही उसकी सहेली की दुकान है। जिस पर सहेली का भाई शिवम भदौरिया बैठता है। सहेली के घर आते-जाते समय छात्रा की शिवम से दोस्ती हो गई थी। शिवम का भी घर पर आना जाना शुरू हो गया था। अगस्त 2024 में शिवम ने छात्रा को प्रपोज कर उससे शादी करने की इच्छा जताई। छात्रा शिवम की प्यार भरी बातों में आ गई। वह उसे मिलने के लिए बुलाने लगा। तीन अप्रैल 2025 की सुबह छात्रा के घर पर अकेली थी तो शिवम वहां पहुंच गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध किया लेकिन प्यार की दुहाई देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने छात्रा के अश्लील फोटो वीडियो बना लिए और अपना कर्ज पटाने के लिए उसे ब्लैकमेल करने लगा उसने धमकी दी की वह उसके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। उसने छात्रा को मजबूर किया कि वह घर से सोना और कैश चोरी कर उसे लाकर दे।
13 जून को छात्रा ने घर से 49 तौला सोना पुश्तैनी जेवरात, 400 ग्राम चांदी, 80 हजार रुपए कैश एक बैग में रखकर उसे डीडी नगर गेट नंबर-1 पर मिलकर दे दिए। आरोपी ने यह सोना बैंक के लॉकर में रखकर लोन ले लिया। जिस बैग को छात्रा ने ज्वेलरी और कैश आरोपी बॉयफ्रेंड को दिया था। उसमें उसके पिता के आर्म्स लाइसेंस व 10 कारतूस रखे थे। जब उन्होंने लाइसेंस व कारतूस की जरुरत पड़ी तो अलमारी खोली तब उसमें कुछ नहीं मिला। इसके बाद पूरे घर में हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जॉर्ज पटल की तो लॉकर टूटा हुआ नहीं था जिसके साथ था कि घर का ही कोई सदस्य चोर है पुलिस ने एक-एक कर सबसे पूछताछ की तो छात्रा पर शक हुआ तब छात्रा ने जेवर चोरी करने का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी शिवम भदौरिया को घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर बताया कि उसके पास अभी एक सीतारानी हार, 12 बोर बंदूक के 10 कारतूस व 80 हजार रुपए हैं। शेष सोना उसने बैंक में रखकर 24 लाख रुपए का गोल्ड लोन ले लिया है जो रुपए अभी उसके अकाउंट में हैं। इसके बाद पुलिस ने सारा पैसा निकाल कर अकाउंट को फ्रीज कर दिया और लोन को चुकता करने के बाद सारा सोना चांदी बरामद कर जप्त किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट, ब्लैकमेलिंग और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ग्वालियर नाबालिग छात्रा ब्लैकमेलिंग केस में आरोपी शिवम भदौरिया को छात्रा द्वारा सच्चाई बताने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior Rape Case: Class 10 student raped in the name of love, blackmailed with pornographic videos, then the entire house looted, sensational story of brutality
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm