BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bhind News: ड्राइवर को किडनैप कर जबरन पिलाई पेशाब, हाईकोर्ट ने कहा ये अमानवीय कृत्य..नहीं मिलेगी जमानत

Bhind Peshab Kand: भिंड जिले के पेशाबकांड के आरोपियों को हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने जमानत देने से इंकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा…ये अमानवीय कृत्य है, इसलिए आरोपियों …

Bhind News, image source: file image

Bhind News, image source: file image

Dr.Anil Shukla
Published: 07 Nov 2025 | 7:39 pmModified: 07 Nov 2025 | 7:46 pm
HIGHLIGHTS
  1. बोतल में पेशाब भरकर जबरन मुंह के अंदर डाली
  2. दलित ड्राइवर को किडनैप करके बेरहमी से पीटा गया
  3. कुछ दिनों पहले उसने छोड़ दिया था काम

ग्वालियर: Bhind News, मध्य प्रदेश के भिंड जिले के पेशाबकांड के आरोपियों को हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने जमानत देने से इंकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा...ये अमानवीय कृत्य है, इसलिए आरोपियों को तुंरत राहत नहीं दी जा सकती है।

दरअसल भिंड जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां दलित ड्राइवर को किडनैप करके बेरहमी से पीटा गया और फिर जबरन पेशाब पिलाई गई। पीड़ित युवक के मुताबिक, वह ग्वालियर का रहने वाला है और भिंड के एक शख्स के यहां बोलेरो कार चलाता था। लेकिन कुछ दिनों पहले उसने काम छोड़ दिया था, जिससे नाराज होकर 3 लोग सोनू बरुआ, आलोक शर्मा और छोटू ओझा बोलेरो कार से ग्वालियर पहुंचे और पीड़ित शख्स को किडनैप कर लिया।

बोतल में पेशाब भरकर जबरन मुंह के अंदर डाली

इसके बाद पीड़ित शख्स को रास्ते में प्लास्टिक के पाइप से पीटा गया और फिर बोतल में पेशाब भरकर जबरन मुंह के अंदर डाली गई। इसके अलावा पीड़ित शख्स को अकूतपुरा गांव में लोहे की चेन से बांधकर यातनाएं दी गईं। इस मामले में जमकर सवर्ण बनाम दलित भी हुआ। भिंड पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तुंरत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद, भिंड जिला न्यायालय ने तीनों आरोपी युवकों की विशेष न्यायाधीश के द्वारा जमानत याचिका खारिज कर दी गयी थी।

सीनियर एडवोकेट अनिल मिश्रा ने की थी बहस

उसके बाद, आरोपियों ने हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में जमानत याचिका लगाई थी, जिसे हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने खारिज कर दिया है। इस दौरान पीड़ित के वकील ने मध्य प्रदेश की चार घटनाओं का हवाला दिया और कहा कि आरोपी को अगर राहत दी जाती है, तो घटनाएं बढ़ेंगी। साथ ही सक्ष्यों का प्रभावित करने का काम करेगा। आपको बता दें कि आरोपी अनूप शर्मा की जमानत याचिका पर सीनियर एडवोकेट अनिल मिश्रा ने बहस की थी, जो अंबेडकर पर विवादित टिपण्णी करने के बाद चर्चा में आएं थे।

इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Bhind Peshab Kand: High Court has refused to grant bail to the accused in the urination case of Bhind district of Madhya Pradesh

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm