Bacche Ka Apharan : शहर में दिनदहाड़े किडनैपिंग.. मां की आंखों में मिर्ची झोंकर बच्चे को उठा ले गए बदमाश, गुस्साए लोगों ने पुलिस को दी चेतावनी
Bacche Ka Apharan : शहर में दिनदहाड़े किडनैपिंग.. मां की आंखों में मिर्ची झोंकर बच्चे को उठा ले गए बदमाश, गुस्साए लोगों ने पुलिस को दी चेतावनी |

Bacche Ka Apharan | Source IBC24
- ग्वालियर में दिनदहाड़े 6 साल के मासूम बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही मां की आंखों में मिर्ची झोंकर बाइक सवार दो बदमाशो ने अपहरण कर लिया।
- बच्चे के अपहरण की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
- फरार बदमाशों पर आईजी ने 30 हजार का इनाम घोषित किया है।
ग्वालियर। Bacche Ka Apharan : एमपी के ग्वालियर में दिनदहाड़े 6 साल के मासूम बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही मां की आंखों में मिर्ची झोंकर बाइक सवार दो बदमाशो ने अपहरण कर लिया। बच्चे के अपहरण की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बच्चे के पिता गुड़ शक्कर कारोबारी है। घटना का पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फरार बदमाशों पर आईजी ने 30 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की धर पकड़ शुरू कर दी है।
ये है पूरा मामला
दरअसल मुरार थाना क्षेत्र के सीपी कॉलोनी में रहने वाले राहुल गुप्ता गुड़ शक्कर के कारोबारी है। सदर बाजार में उनकी दुकान है। आज सुबह कारोबारी की पत्नी आरती गुप्ता अपने 6 साल के बेटे शिवाय गुप्ता को स्कूल छोड़ने के लिए घर से बाहर निकली थी और स्कूल की गाड़ी का आने का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे एक बदमाश बाइक को स्टार्ट कर बैठा रहा और दूसरा बदमाश उनके पास उतर कर पहुंचा। तभी उसने उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी और बच्चे को छुड़ाकर बाइक पर बिठाया और फरार हो गए। सुबह सुबह दिनदहाड़े अपहरण की वारदात से हंगामा मच गया। कॉलोनी की लोग और व्यापारी इकट्ठा हो गए।
घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंलागे तो वारदात नजर आई। तत्काल पुलिस ने बदमाशों की धर पकड़ के लिए चारों तरफ नाकाबंदी कर दी है और अलग-अलग टीम लगाकर बदमाशों की घेराबंदी करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। इस घटना को लेकर आईजी अरविंद सक्सेना ने बदमाशो पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।
इस घटना के बाद से क्षेत्रवासियों के साथ-साथ व्यापारियों में भी आक्रोश है और उन्होंने आज मुरार क्षेत्र की सभी दुकानो को बंद रखने ऐलान किया है वही पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए चेतावनी दी है कि अगर पुलिस जल्द से जल्द आरोपियो को नहीं पकड़ती तो सभी व्यापारी मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। फिलहाल पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी के लिए आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे और बदमाशो के भागने वाले रूटों पर लगे कैमरे को खांगाल कर बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया है।
ग्वालियर में दिनदहाड़े बच्चे का अपहरण, मां के हाथों से छीनकर ले गए मासूम #Gwalior | #MPNews | #MadhyaPradesh | @MPPoliceDeptt https://t.co/U91A0cDL7n
— IBC24 News (@IBC24News) February 13, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के सीपी कॉलोनी में हुई, जब एक महिला अपने 6 साल के बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी और दो बाइक सवार बदमाशों ने बच्चे का अपहरण कर लिया।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Kidnapping in broad daylight in Gwalior.. Criminals took away the child in front of the mother's eyes
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm