BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

कॉलेज में जूनियर छात्रा से रेप का आरोपी गिरफ्तार, एक छात्रा ने ही अपने दोस्त से कार में कराया दुष्कर्म

college girl student raped in car : जहां आरोपी छात्र ने किसी चीज में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात में शामिल सहयोगी थर्ड ईयर …

कॉलेज में जूनियर छात्रा से रेप का आरोपी गिरफ्तार, एक छात्रा ने ही अपने दोस्त से कार में कराया दुष्कर्म
Dr.Anil Shukla
Published: 27 Oct 2024 | 7:52 pmModified: 27 Oct 2024 | 8:10 pm

ग्वालियर: college girl student raped in car,  ग्वालियर के एमिटी कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी सीनियर छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा को आरोपी छात्र की सहयोगी छात्रा अपने साथ कॉलेज की पार्किंग में ले गई थी। जहां आरोपी छात्र ने किसी चीज में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात में शामिल सहयोगी थर्ड ईयर की छात्रा अभी भी फरार है। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।

दरअसल, महाराजपुरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी पर स्थित एमिटी कॉलेज में पढ़ने वाली फर्स्ट ईयर की छात्रा को थर्ड ईयर की छात्रा अपने साथ कॉलेज के पार्किंग में ले गई थी। जहां पहले से मौजूद सीनियर छात्र जय सिंह कार में बैठा हुआ था दोनों छात्राएं भी कार के अंदर बैठ गई तभी जय सिंह ने दोनों को कुछ खाने के लिए दिया था। जिसके बाद फर्स्ट ईयर की पीड़ित छात्रा को बेहोशी होने लगी।

read more:  वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी ने 51 फुट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा का किया अनावरण

इस दौरान अपने साथ छात्रा को लेकर आने वाली थर्ड ईयर की छात्रा कार से बाहर निकाल कर चली गई और आरोपी छात्र ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अपने साथ हुए गलत काम को लेकर छात्रा ने कॉलेज प्रबंधन के पास पहुंची। जहां कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले को दबाने का प्रयास किया तो छात्रा ने थाने पहुंचकर शिकायत की।

पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छात्र और उसकी सहयोगी छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम और आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगाई और आरोपी को घर के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस मामले में शामिल छात्रा अभी भी फरार है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार छात्रा की तलाश में जुट गई है।

read more:  Viral Video : कृषि विभाग में महिला ने चप्पलों से की युवक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस मामले में निरजंन शर्मा -ASP ग्वालियर ने बताया कि एमिटी कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी सिनियर छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्र को आरोपी छात्र की सहयोगी छात्रा अपने साथ कॉलेज की पार्किंग में ले गई थी। जहां आरोपी छात्र ने किसी चीज में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जबकि इस वारदात में शामिल सहयोगी थर्ड ईयर की छात्रा अभी भी फरार है। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: The accused of raping a junior student in college has been arrested, a student got her friend to rape her in a car

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am