Gwalior Acid Attack News: विधवा बहू से निकाह रचाने की जिद पर अड़ा था जेठ.. इंकार किया तो चेहरे पर फेंक दिया तेज़ाब, हालत गंभीर
ग्वालियर के अवाडपुरा में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई, जिसमें जेठ ने अपनी विधवा बहू पर शादी के लिए मना करने पर लाल तेजाब फेंक दिया। तेजाबी हमले में …

Gwalior Acid Attack News
- जेठ ने शादी के लिए मना करने पर विधवा बहू पर तेजाब फेंका।
- महिला गंभीर रूप से घायल और बर्न वार्ड में भर्ती।
- आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, उसका अपराध पूर्व इतिहास भी है।
Gwalior Acid Attack News: ग्वालियर: ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के अवाडपुरा में शुक्रवार शाम एक दिल दहलाने वाली घटना सामने हुई, जिसमें एक विधवा महिला पर उसके ही जेठ ने तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला को शादी के लिए राजी न होने पर पर ये जघन्य अपराध किया। घटना में महिला 70 प्रतिशत तक झुलस गई है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जेठ बना गया हैवान
पुलिस ने बताया की पीड़िता अपने पति के निधन के बाद दो छोटे बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। आरोपी जेठ, जो पहले से ही महिला से शादी के लिए दबाव डाल रहा था, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे लाल तेजाब लेकर महिला के घर में घुस आया। उसने महिला से शादी की जिद की और जब वो इसके लिए तैयार नहीं हुई तब उसने तेजाब से भरी बोतल महिला पर उछाल दिया। महिला के परिवार ने बताया कि महिला के कमरे में होने के दौरान उसके मां और भाई दूसरे कमरे में मौजूद थे और बच्चे आंगन में खेल रहे थे। घटना इतनी हिंसक थी कि महिला की पूरी देह झुलस गई और उसे कुछ नजर भी नहीं आ रहा है। तुरंत परिवार ने उसे नज़दीकी अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आरोपी का भागने का प्रयास
हमले के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गया और अवाडपुरा के एक पार्क में छिप गया। पुलिस ने उसे वहां से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि महिला ने उससे शादी की हामी भरी थी लेकिन अब वो उसे धोखा दे रही थी और शहर छोड़कर जाने की फिराक में थी। इसी बहाने वो बौखला गया और उसने ये अमानवीय कृत्य किया।
पहले भी लगे छेड़खानी के आरोप
पुलिस के मुताबिक़, आरोपी कंपू में खिचड़े का ठेला लगाता है और पहले भी उसके खिलाफ महिलाओं के साथ छेड़खानी के आरोप लगे हैं। उसकी मौजूदा पत्नी, जो बंगाल निवासी है, छह महीने पहले नशेबाजी और घरेलू कलह से तंग आकर उसे छोड़कर चली गई थी। मोहल्ले में पहले से उसकी छवि अच्छी नहीं है। घटना में इस्तेमाल किए गए लाल तेजाब को आरोपी ने गुढ़ा इलाके की हार्डवेयर दुकान से खरीदा था। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता का परिवार चिंता में
Gwalior Acid Attack News: पीड़िता के परिवार वाले गहरे सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि महिला के दोनों छोटे बच्चे इस घटना के दौरान घर में मौजूद थे और इस जघन्य हमले को देखने के बाद मानसिक रूप से भी प्रभावित हुए हैं। परिवार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस की कार्रवाई
कंपू थाना के एस.आई. देवेंद्र बगोरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के अवाडपुरा में हुई।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: The brother-in-law was adamant on marrying his widowed daughter-in-law. When she refused, he threw acid on her face, her condition critical
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm