Hapur Latest Crime News: एक और ‘बेवफा बहू’ का पर्दाफ़ाश.. बॉयफ्रेंड से कराया ससुराल में 15 लाख की डकैती.. फिर सुनाई चौंकाने वाली कहानी..
जांच आगे बढ़ी तो घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे ने सारी सच्चाई बयां कर दी। डकैती के वारदात में कोई और नहीं बल्कि खुद नेहा शामिल थी।

Daughter-in-law got her in-laws robbed with boyfriend
- इंदौर में पति की हत्या की साजिश में पत्नी सोनम और बॉयफ्रेंड राज शामिल,
- हापुड़ में बहु नेहा ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की ससुराल में डकैती,
- सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल, पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को किया गिरफ्तार,
Daughter-in-law got her in-laws robbed with boyfriend: हापुड़: सोमवार को इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या में कथित तौर पर शामिल उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को गाजीपुर से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने दावा किया है कि राज की हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी सोनम ने अपने कथित बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा और उसके साथियों के साथ मिलकर रची थी।
वही सोनम का दावा इससे उलट है। उसने पुलिस को लूटपाट और फिर पति की हत्या की कहानी सुनाई है। बहरहाल मेघालय पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार कर लिया है। उससे कड़ाई से पूछताछ की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि, एक-दो दिनों के भीतर पुलिस इस पूरे प्रकरण का खुलासा कर दें।
Daughter-in-law got her in-laws robbed with boyfriend: इस पूरे मामले ने घर की बहु के अपने पति और ससुराल के साथ के पवित्र रिश्ते को दागदार कर दिया है। हर कोई हैरान है कि आखिर शादीशुदा महिला किस तरह अपने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा सकती है। वह कैसे उस घर को तबाह कर सकती है जहां वह पूरी उम्र के लिए शादी होकर आई है?
बहरहाल यह पूरा मामला देशभर में चर्चा में है तो एक और शातिर बहु की नई करतूत उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सामने आई है। यहाँ भी घर की बहु ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर ससुराल के खिलाफ एक गहरी साजिश को अंजाम दिया। हालांकि यह प्रकरण हत्या का नहीं बल्कि लाखों रुपये की डकैती से जुड़ा है। पुलिस ने वारदात में शामिल बहु नेहा और उसके बॉयफ्रेंड निगम को गिरफ्तार कर लिया है।
Daughter-in-law got her in-laws robbed with boyfriend: जानकारी के मुताबिक़ हापुड़ जिले में पिछले दिनों एक घर पर डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया था। अज्ञात शख्स ने घर में घुसकर 15 लाख का कैश व लाखो के ज़ेवर लूट ले गए। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो उन्होंने घर के सदस्यों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में बहु नेहा ने बताया कि डकैत एलआईसी एजेंट बनकर दाखिल हुए थे। हालांकि जांच आगे बढ़ी तो घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे ने सारी सच्चाई बयां कर दी। डकैती के वारदात में कोई और नहीं बल्कि खुद नेहा शामिल थी। जबकि इसे अंजाम देने वाला उसका बॉयफ्रेंड निगम था। फ़िलहाल दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने कथित बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा और उसके साथियों के साथ मिलकर रची थी। सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Daughter-in-law got her in-laws robbed with boyfriend, 15 lakh rupees robbery case solved in Hapur
HAPUR
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amसंभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am