BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Harda News: 51 करोड़ का जुर्माना घटाकर 4 हजार करने पर उठे सवाल, IAS डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने दी सफाई

Harda News: जारी नोटिस में कुल ₹51.67 करोड़ की राशि तय की गई थी, जिसमें से ₹25.83 करोड़ अवैध खनन का जुर्माना और उतनी ही राशि पर्यावरण क्षति के मद …

Harda News, image source: ITG

Harda News, image source: ITG

Dr.Anil Shukla
Published: 11 Oct 2025 | 10:14 pmModified: 11 Oct 2025 | 10:17 pm
HIGHLIGHTS
  1. RTI से खुलासा, कार्यकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप
  2. IAS डॉ. नागार्जुन गौड़ा की सफाई
  3. NGT ने लगाया करोड़ों का जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित

हरदा : Harda News, हरदा जिले में अवैध खनन के एक पुराने मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। एक सड़क निर्माण कंपनी पाथ इंडिया पर पहले ₹51.67 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था, लेकिन बाद में इसे घटाकर केवल ₹4,032 कर दिए जाने से प्रशासनिक निर्णयों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।

जानें क्या है मामला?

वर्ष 2023 में हरदा के तत्कालीन अपर कलेक्टर प्रवीण फूलपगारे ने सड़क निर्माण कंपनी पाथ इंडिया पर 3.11 लाख घन मीटर मुरम मिट्टी की बिना अनुमति खुदाई के लिए जुर्माना लगाया था। जारी नोटिस में कुल ₹51.67 करोड़ की राशि तय की गई थी, जिसमें से ₹25.83 करोड़ अवैध खनन का जुर्माना और उतनी ही राशि पर्यावरण क्षति के मद में जोड़ी गई थी। लेकिन कुछ समय बाद प्रवीण फूलपगारे का तबादला हो गया और IAS डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने बतौर नए अपर कलेक्टर इस मामले की सुनवाई की।

कैसे ₹51 करोड़ बना ₹4,032?

IAS डॉ. नागार्जुन गौड़ा की सुनवाई के दौरान कंपनी ने जवाब में कहा कि उसने खुदाई स्वीकृत खसरे पर की थी। जांच में यह माना गया कि केवल 2,688 घन मीटर मुरम का ही अवैध खनन हुआ है। इसके लिए ₹4,032 का जुर्माना लगाया गया – जिसमें ₹2,016 अवैध खनन और ₹2,016 पर्यावरण क्षतिपूर्ति के रूप में शामिल थे।

RTI से खुलासा, कार्यकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप

RTI कार्यकर्ता आनंद जाट ने इस आदेश को सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त कर सवाल खड़े किए। उन्होंने इस फैसले में रिश्वतखोरी के आरोप लगाए और कहा कि भारी राजस्व नुकसान पहुंचाया गया है।

IAS डॉ. नागार्जुन गौड़ा की सफाई

डॉ. गौड़ा, जो अब खंडवा में जिला पंचायत CEO के पद पर पदस्थ हैं, ने मीडिया से बातचीत में आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, "मैंने एक न्यायिक अधिकारी के रूप में दोनों पक्षों की दलीलें और दस्तावेजी साक्ष्य देखने के बाद यह आदेश पारित किया है।"

हरदा के कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कहा कि आदेश मजिस्ट्रेट द्वारा पारित किया गया है। यदि किसी को इसमें आपत्ति है तो वे विधिक प्रक्रिया के तहत अपील कर सकते हैं।

NGT ने लगाया करोड़ों का जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित

इस मामले में ग्रामीणों ने जब प्रशासन से संतोषजनक सुनवाई नहीं की, तो एक स्थानीय व्यक्ति ने NGT में प्रकरण दायर किया। NGT ने पाथ कंपनी पर करीब ₹3.5 करोड़ का जुर्माना लगाया और इसमें शामिल अधिकारियों की भूमिका की ईडी से जांच कराने के निर्देश भी दिए। इस आदेश के खिलाफ कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है, जहां मामला अभी लंबित है।

मामले में एक और विसंगति सामने आई – यह प्रकरण शुरू में "विविध मद (B-121)" में दर्ज किया गया, जबकि नियमानुसार इसे "खनिज मद (A-67)" में दर्ज किया जाना चाहिए था। इससे स्पष्ट होता है कि प्रकरण को शुरू से ही गलत श्रेणी में दर्ज किया गया था, जिससे भविष्य में राजस्व वसूली और कार्रवाई प्रभावित हो सकती थी।

इन्हे भी पढ़ें:

विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी होगा : पवार ने ‘हिंदुओं से खरीदारी करने’ की टिप्पणी पर कहा

भारत-कनाडा के व्यापार मंत्रियों ने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Harda News: Questions raised over reduction of the fine of Rs 51 crore to Rs 4,000, IAS Dr. Nagarjuna Gowda clarified

शहर की खबरें
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm