Land Donation for School: जो ना कर पाए जिम्मेदार…वो कर दिखाया पालिवाल परिवार! स्कूल बनाने दान में दे दी करोड़ों की जमीन, 25 एकड़ में बनेंगी शैक्षणिक संस्थाएं
Land Donation for School: जो ना कर पाई सरकार…कर दिखाया पालिवाल परिवार! स्कूल बनाने दान में दे दी करोड़ों की जमीन, 25 एकड़ में बनेंगी शैक्षणिक संस्थाएं

Land Donation for School: जो ना कर पाए जिम्मेदार...वो कर दिखाया पालिवाल परिवार! स्कूल बनाने दान में दे दी करोड़ों की जमीन / Image: IBC24
- पालीवाल परिवार ने 25 एकड़ जमीन दान की
- स्कूलों और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सहित महाविद्यालय के लिए दान की जमीन
- एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और नवीन शासकीय महाविद्यालय के लिए 10-10 एकड़ जमीन
हरदा: Land Donation for School आदिवासियों के उत्थान के लिए तो शासन-प्रशासन हमेशा से प्रयासरत है, लेकिन जमीनी स्तर तक पहुंचते—पहुंचते सरकारी योजनाओं में कमीशन का खेल शुरू हो जाता है। इस बीच रहटगांव क्षेत्र के पालिवाल परिवार ने आदिवासियों की शिक्षा को लेकर ऐसा कदम उठाया है कि अब पूरे इलाके में इस बात की चर्चा जोरों पर है। पालिवाल परिवार की इस पहल को समर्पण नहीं, बल्कि आदिवासी और ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।
Land Donation for School दरअसल रहटगांव क्षेत्र में पालीवाल परिवार ने स्कूल और शैक्षणिक संस्थाओं के लिए 25 एकड़ जमीन दान में दी है। दान की गई भूमि का उपयोग कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थाए जैसे प्राइमरी स्कूल, माध्यमिक व हाई स्कूल सहित महाविद्यालय के लिए किया जा रहा है। इनमें एकीकृत शासकीय काशीबाई पालीवाल कन्या हाई स्कूल, एल.एन. पालीवाल विद्यालय के लिए भूमि, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय हेतु लगभग 10 एकड़, तथा नवीन शासकीय महाविद्यालय के लिए 10 एकड़ भूमि शामिल है। परिवार इससे पहले भी शिक्षा के क्षेत्र में भूमि दान करता रहा है, जिससे कुल दान लगभग 25 एकड़ तक पहुंच चुका है।
पालीवाल परिवार के सदस्य गोविंद प्रसाद पालीवाल ने बताया कि रहटगांव के अनेक क्षेत्र वनग्राम के अंतर्गत आते हैं, जहां रहने वाले आदिवासी बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवास की सुविधा एक बड़ी चुनौती थी। इसी उद्देश्य से परिवार ने एकलव्य विद्यालय के लिए भूमि दान की, ताकि बच्चों को सुरक्षित आवास, छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।
ये भी पढ़ें
- Gwalior Crime News: सोशल मीडिया पर दोस्ती... फिर मणिपुर से ग्वालियर तक का सफर, हवस मिटाने के लिए CRPF जवान ने पार की सारी हदें, छात्रा की आपबीती सुन पुलिस भी रह गई दंग
- Gold Price Today 9 Dec: शादी के सीजन में सोने का तेवर हाई, 18 कैरेट गोल्ड 1 लाख के पार, खरीदारों में मच गई खलबली! तुरंत चेक करें अपने शहर का रेट
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पालीवाल परिवार ने शिक्षा के लिए हरदा में कुल लगभग 25 एकड़ जमीन दान की है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Land Donation for School: Harda Paliwal Family Donate Land for Schools and Educational Institute
हरदा
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm