BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

हरदोई में पति पर पत्नी की नाक काटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

हरदोई में पति पर पत्नी की नाक काटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

हरदोई में पति पर पत्नी की नाक काटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Bhasha
Published: 19 Sept 2026 | 10:30 amModified: 19 Sept 2026 | 10:30 am

हरदोई (उप्र), 19 सितंबर (भाषा) हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के मुंशीगंज मोहल्ले की एक महिला ने पति पर उसकी नाक काटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक घायल महिला को सांडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां से उसे हरदोई चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने उसके सिर पर हमला किया और चाकू से उसकी नाक काटकर नाली में फेंक दी। महिला ने आरोप लगाया कि घटना के समय उसकी सास और ससुर ने उसके हाथ पकड़े थे।

सांडी थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पुष्पराज ने बताया कि महिला करीब तीन महीने पहले किसी के साथ चली गई थी और बृहस्पतिवार को दोबारा वापस आने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। थाना प्रभारी के अनुसार, विवाद के दौरान पति ने मारपीट करते हुए पत्नी की नाक दांत से काट ली।

उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी पति दीपक को हिरासत में लेकर शांति भंग के मामले में कार्रवाई की गई है।

वहीं ससुराल पक्ष ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की सास ने आरोप लगाया कि उनकी बहू साधना (27) ढाई महीने पहले मोहल्ले के ही एक युवक के साथ चली गई थी। उस समय मामला पुलिस तक पहुंचा था और पुलिस के सामने दोनों पक्षों में समझौता हुआ था, जिसके बाद साधना युवक के साथ चली गई थी।

सास ने बताया कि अचानक लौटकर साधना बच्चों को अपने साथ ले जाने लगी। इसी को लेकर विवाद हुआ और साधना ने पति के निजी अंग को दांत से काट लिया और बाद में खुद अपना सिर जमीन पर पटककर घायल हो गई।

साधना की शादी करीब 10 साल पहले मुंशीगंज निवासी दीपक से हुई थी, जो पेशे से वाहन चालक है। दंपति की तीन बेटियां हैं, जिनकी उम्र आठ, छह और तीन वर्ष है।

पुलिस के अनुसार महिला की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है, जबकि सास ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

भाषा सं आनन्द रंजन धीरज

धीरज

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: हरदोई में पति पर पत्नी की नाक काटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

People also search for:noseupUP Wife Nosewife
शहर की खबरें
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm