Faridabad Crime News: इंसानियत शर्मसार! लिफ्ट देने के बहाने चलती वैन में 2 घंटे तक महिला के साथ गैंगरेप, फिर बीच सड़क इस हाल में छोड़ गए हैवान
Faridabad Crime News : हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने वैन में बैठाकर गैंगरेप किया गया। आरोपी दो घंटे तक उसे सड़क पर घुमाने के …

Faridabad Crime News
- फरीदाबाद में महिला को लिफ्ट देने के बहाने वैन में बैठाकर गैंगरेप किया गया।
- आरोपियों ने दो घंटे तक वैन में महिला को घुमाया और देर रात उसे सड़क पर फेंक दिया।
- पीड़िता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में दिल्ली AIIMS रेफर किया गया; पुलिस जांच में जुटी।
Faridabad Crime News: फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। महिला को कार में लिफ्ट देने के बहाने चलती गाड़ी में उससे गैंग रेप किया गया। आरोपियों ने गैंगरेप करने के बाद उसे देर रात 3:00 बजे एसजीएम नगर के पास चलती कार से फेंक कर भाग गए। इस घटना के बाद पीड़िता को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरी घटना में पीड़ित के परिजन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस पूरे मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
मां से हुई थी कहासुनी
Faridabad Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की भें ने बताया देर रात 8:30 बजे उनके पास बहन की कॉल आया था। उसने बताया की घर में उसकी मां से कहा-सुनी हो गई है और वह अपनी सहेली के घर जा रही है और तीन घंटे बाद वह वापस आ जाएगी।
देर रात करीब 12:00 बजे पीड़िता कहीं जाने के लिए सवारी का इंतजार करने लगी।
रेप के बाद चलती वाहन से फेंका बहार
इसी दौरान युवती के पास आकर एक वैन रुकी ,जिसमें दो युवक पहले से बैठे हुए थे। युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने उसे गाड़ी में बैठाया। आरोप है कि लिफ्ट देने के बाद दोनों युवक वैन को गुरुग्राम रोड की ओर ले गए। फरीदाबाद गुरुग्राम रोड स्थित हनुमान मंदिर से आगे जाकर आरोपी कार चलाता रहा जबकि दूसरे ने महिला से रेप किया। 2 घंटे तक आरोपी वैन को फरीदाबाद गुरुग्राम रोड पर घुमाता रहा। देर रात 3:00 बजे आरोपियों ने पीड़िता को चलती वैन से फेंका और भाग गए। Faridabad Crime News
महिला की हालत गंभीर
Faridabad Crime News सड़क पर गिरने से महिला के चेहरे और सिर पर चोट आई है। इसके बाद पीड़िता ने अपनी बहन को कॉल कर इस बारे में बताया। पीड़िता की बहन मौके पर पहुंची और इलाज के लिए पीड़िता को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया। पीड़िता के उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसके चेहरे पर टांके लगाने पड़े। फिलहाल उसका फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस पूरे मामले में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना हरियाणा के फरीदाबाद जिले में हुई।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Gangrape Incident in Faridabad: Woman Thrown from Moving Vehicle
हरियाणा
और भी पढ़ें ›
Haryana Building Collapse: तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 6 लोगों की मौत, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
28 Sept 2026 | 7:14 am
Sonipat Pitbull Attack Video: 6 महीने के मासूम पर टूट पड़ा पिटबुल, जबड़ों में दबाकर नोंचता रहा, वीडियो देख दहल उठेगा दिल
18 Sept 2026 | 12:14 pm
Ayushman Card: यहां के प्राइवेट अस्पतालों में आज नहीं चलेगा आयुष्मान कार्ड! आखिर क्यों लिया गया ये फैसला? वजह जानकर चौंक जाएंगे
01 Sept 2026 | 12:43 pm