Gym Owner Murder | Photo Credit: AI
हांसी: Gym Owner Murder हरियाणा से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां गुरुवार सुबह एक जिम संचालक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। (Gym Trainer Murder) बताया जा रहा है कि हमलावरों ने जिम संचालक पर कई राउंड गोलियां चलाई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। (Hansi Murder Case)
Gym Owner Murder News मिली जानकारी के अनुसार, घटना हांसी जिले फव्वारा चौक (Hansi Fawwara Chowk Incident) के पास की है। बताया जा रहा है कि जिम संचालक फव्वारा चौक के पास दुकानों के आगे बने रैंप पर रोज की तरह लड़के-लड़कियों को एक्सरसाइज करवा रहा था। तभी अचानक मोटरसाइकिल पर दो हमलावर वहां पहुंचे और जिम संचालक पर ताड़तोड़ गोलियों से फायरिंग कर दी। जिससे जिम संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात में जिम के बाहर वार्म-अप कर रही शिखा नाम की एक युवती भी गोली लगने से घायल हो गई। जिसे तुरंत हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज सामने आते ही इलाके में दहशत फैल गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर बड़ी आसानी से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फॉरेंसिक टीम और CIA की टीम पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक की पहचान कपिल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक हाल ही में करीब एक साल पले इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। उसकी पत्नी अभी मायके में है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कपिल वर्तमान में हांसी के शांति निकेतन क्षेत्र में रह रहा था और पिछले 3 सालों से जिम संचालित कर रहा था। फिलहाल वारदात की वजह साफ नहीं है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम लगातार मामले की जांच कर रही है।
Gym owner Kapil (25) shot dead in broad daylight near Fawwara Chowk, Hansi… 10 rounds fired in 5 seconds, a young girl also injured.
Morning workouts aren’t safe anymore in BJP’s Haryana… what exactly is the BJP Government doing? pic.twitter.com/1gClrTsGdx
— زماں (@Delhiite_) June 11, 2026