Haryana Viral Video: क्रूरता की सारी हदें पार, पिता ने अपनी ही 4 साल की बेटी के साथ की हैवानियत, CCTV देख दहल उठेगा दिल

Ads

Haryana Viral Video: क्रूरता की सारी हदें पार, पिता ने अपनी ही 4 साल की बेटी के साथ की हैवानियत, CCTV देख दहल उठेगा दिल

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 01:01 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 01:59 PM IST

Haryana Viral Video: क्रूरता की सारी हदें पार, पिता ने 4 साल की बच्ची के साथ किया हैवानियत, CCTV देख दहल उठेगा दिल/Photo Creadit: X

HIGHLIGHTS
  • एक व्यक्ति ने अपनी 4 वर्षीय बेटी को थप्पड़ मारने के बाद सड़क पर पटक दिया
  • घटना में बच्ची के कंधे में हुआ फ्रैक्चर
  • पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है

Haryana Viral Video: हरियाणा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां रोहतक की इंद्रा कॉलोनी एक पिता ने शराब के नशे में सारा गुस्सा अपनी चार वर्षीय बेटी पर निकाल दिया। शख्स ने बेटी को उठाकर सड़क पर पटका, थप्पड़ मारे। इस घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए। बच्ची को लहूलुहान हालत में मां ने तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता की इस हरकत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बेरहमी मारपीट करते दिख रहा है।

पिता ने मासूम को सड़क पर पटका

वीडियो में आप देख सकते हैं कि आरोपी (Haryana Viral Video) कैसे शराब के नशे में में अपनी होश खो बैठता है और बच्ची को दो-तीन थप्पड़ जड़ने के बाद। उसे पूरी ताकत से पक्की सड़क पर नीचे पटक दिया। सड़क पर गिरने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को सड़क पर तड़पता देख उसकी मां मौके पर पहुंची और बच्ची को पीजीआई रोहतक के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसका तुरंत उपचार शुरू किया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के कंधे में फ्रैक्चर आया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

आरोपी गिरफ्तार

Haryana Viral Video पड़ोस में जन्मदिन पर जाने पर चार साल की बेटी को सड़क पर पटक कर मारने के आरोप में गौरक्षक सेवा दल ने आरोपी पिता यूपी के बरेली निवासी जितेंद्र को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस को दी शिकायत में रोहतक गौरक्षक सेवा दाल के सदस्य रोहित शर्मा ने बताया कि बुधवार को एक वीडियो वायरल हुई जिसमें एक युवक बच्ची को पीटता है फिर उठाकर पटक देता है। यह घटना इंदिरा कॉलोनी की है। गौरक्षक सेवा दल ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी यूपी के बरेली निवासी जितेंद्र है और इंदिरा कॉलोनी में किराये पर रहता है।

ये भी पढ़ें

 

यह घटना कहां की है?

यह घटना हरियाणा के रोहतक की इंदिरा कॉलोनी की बताई जा रही है।

बच्ची की उम्र कितनी है?

घायल बच्ची की उम्र करीब 4 वर्ष बताई गई है।

बच्ची को क्या चोटें आई हैं?

डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची के कंधे में फ्रैक्चर हुआ है और उसका इलाज जारी है।

क्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है?

हां, पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है?

वायरल वीडियो में आरोपी कथित तौर पर बच्ची को थप्पड़ मारते और फिर उसे सड़क पर पटकते हुए दिखाई देता है।