Hata Suicide Case: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत! फांसी पर लटका मिला शव, पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत! फांसी पर लटका मिला शव…Hata Suicide Case: Suspicious death of newly married woman

Hata Suicide Case | Image Source | IBC24
- 25 वर्षीय नवविवाहिता चंदा बाई लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,
- मामला दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के हिनोती गांव का,
- महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला,
हटा: Hata Suicide Case: जिले के बकस्वाहा की रहने वाली 25 वर्षीय नवविवाहिता चंदा बाई लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मामला दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के हिनोती गांव का है जहां महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई ने जब बहन को लटका हुआ देखा तो तत्काल फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल हटा पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Hata Suicide Case: घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता और अन्य मायके पक्ष के लोग बकस्वाहा से हटा अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि चंदा बाई की शादी को 4 से 5 साल हो चुके हैं और हर साल दामाद भूपेंद्र सिंह को एक लाख रुपये देने की परंपरा सी बन गई थी। इस वर्ष रुपए न दे पाने के कारण पति द्वारा लगातार चंदा के साथ मारपीट की जा रही थी।
Read More : Khargone News: थाने से हथकड़ी सहित दो आरोपी फरार, लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी निलंबित, जानें पूरा मामला
Hata Suicide Case: परिजनों का आरोप है कि प्रताड़ना की चरम सीमा पार करते हुए ससुराल पक्ष ने चंदा की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मगरोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Hata Suicide Case: Suspicious death of newly married woman

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm