Pritam Singh Lodhi Viral Video: अपनी ही पार्टी के सांसद और मंत्री पर बरसे भाजपा नेता, बोले- जिस जाति से जीते, अब उन्हें ही भूल गए, पूर्व जिलाध्यक्ष का वीडियो वायरल
अपनी ही पार्टी के सांसद और मंत्री पर बरसे भाजपा नेता, बोले- जिस जाति से जीते…Pritam Singh Lodhi Viral Video: BJP leader lashes out at his

Pritam Singh Lodhi Viral Video | Image Source | IBC24
- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी का जातीय बयान वायरल,
- अपनी ही पार्टी के सांसद और मंत्री को दी सख्त नसीहत,
- प्रीतम सिंह लोधी बोले- जिस जाति से जीते, अब उन्हें ही भूल गए,
हटा: Pritam Singh Lodhi Viral Video: मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में बीते तीन दिनों से भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है। पहले ही दिन गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी नेताओं, सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को सोच-समझकर बोलने की नसीहत दी। लेकिन इसी बीच दमोह भाजपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष का बयान काफी वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी ही पार्टी के सांसद और मंत्री को सार्वजनिक नसीहत देते नज़र आ रहे हैं कि “जिस जाति के वोट से जीतकर आए जिस जाति के संख्या बल को दिखाकर टिकट मिली उस जाति की तरफ ध्यान दो। नेता, मंत्री, सांसद इसलिए नहीं बनाए गए कि अपनी जाति को भूल जाओ। यह बयान दमोह के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने दिया है।
Pritam Singh Lodhi Viral Video: दरअसल दमोह जिले की हटा विधानसभा के रनेह में एक नर्स द्वारा लोधी समाज के एक युवक को यात्री बस में पीटा गया। इस पिटाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला द्वारा लोधी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई। इस घटना से लोधी समाज में भारी नाराज़गी है और विरोध तेज़ हो गया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम लोधी भी इस विरोध में शामिल हैं।
Pritam Singh Lodhi Viral Video: जब बड़ी संख्या में लोधी समाज के लोग एकत्र हुए तो प्रीतम सिंह लोधी भावनाओं में बह गए और समाज के हित में बोलते हुए क्षेत्र के लोधी जन प्रतिनिधियों पर जमकर बरसे। प्रीतम लोधी ने स्पष्ट कहा कि नेताओं ने लोधियों का वोट बैंक दिखाकर पार्टी से टिकट लिया और फिर इसी वोट बैंक के सहारे चुनाव जीता लेकिन जब लोधियों पर संकट आया या उनकी बेइज्जती हुई तो जनप्रतिनिधि चुप हैं ऐसे काम नहीं चलेगा।
Pritam Singh Lodhi Viral Video: प्रीतम लोधी ने इस दौरान दमोह के सांसद राहुल लोधी और प्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी पर सीधा निशाना साधा। जिले के ये दोनों बड़े नेता इस वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं और स्थानीय राजनीति में भी लोधियों का प्रभाव व्यापक है। जिला पंचायत में लोधी समाज के सदस्य हैं वहीं जनपदों में भी बड़ी संख्या में लोधी जाति के प्रतिनिधि मौजूद हैं।
Pritam Singh Lodhi Viral Video: हालाँकि इस विरोध में अधिकांश लोधी समाज के लोग शामिल हुए लेकिन सांसद राहुल लोधी और मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने समर्थन नहीं दिया जिससे समाज में नाराज़गी और बढ़ गई। इतना ही नहीं मंत्री धर्मेंद्र लोधी के पिता भाव सिंह लोधी जो जिले में लोधी समाज के अध्यक्ष हैं न तो मौके पर पहुंचे और न ही समर्थन दिया जिससे उनके प्रति भी नाराज़गी बढ़ गई।
Read More : Bhilai Road Accident: एक बाइक पर चार युवक, नशे में धुत... फिर हुआ ऐसा हादसा जिसने सबको चौंका दिया
Pritam Singh Lodhi Viral Video: अब यह आक्रोश भाजपा के भीतर ही चर्चा का विषय बन गया है। प्रीतम सिंह लोधी एक अनुभवी नेता माने जाते हैं। वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के काफ़ी क़रीबी हैं। तीन महीने पहले तक वे भाजपा के जिलाध्यक्ष थे और इससे पहले युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके अनुभव पर कोई सवाल नहीं है, लेकिन इस तरह से सार्वजनिक रूप से अपनी ही पार्टी के सांसद और मंत्री को नसीहत देना, राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रीतम सिंह लोधी का बयान दमोह जिले में लोधी समाज के युवक की पिटाई और समाज पर टिप्पणी को लेकर आया है। उन्होंने लोधी समाज के जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर नाराज़गी जताई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Pritam Singh Lodhi Viral Video: BJP leader lashes out at his own party's MP and minister, says- they have forgotten the caste from which they won, former district president's video goes viral

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm