हाथरस के व्यापारी के पास से साढ़े पांच टन से अधिक सिक्के जब्त, जांच शुरू
हाथरस के व्यापारी के पास से साढ़े पांच टन से अधिक सिक्के जब्त, जांच शुरू
हाथरस (उप्र), पांच अगस्त (भाषा) हाथरस जिले में ‘कॉपी-किताब’ के एक व्यापारी की दुकान और घर से 5.6 टन से अधिक सिक्के जब्त किये गये हैं। मामले की जांच के लिये पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गयी है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि व्यापारी के खिलाफ सिक्का-निर्माण अधिनियम 2011 के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है और वह अब भी फ़रार है।
उन्होंने बताया कि यह पुलिस कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा गत एक अगस्त को नवीन कुमार की नयागंज स्थित दुकान और हनुमान गली में पास ही स्थित उसके घर पर की गई छापेमारी के बाद हुई है।
सिन्हा ने बताया कि प्रशासन को सूचना मिली थी कि कुमार की दुकान और मकान में बड़ी मात्रा में सिक्के जमा किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ही जगहों पर प्लास्टिक की कुल 106 बोरिया जब्त की गयीं।
उन्होंने कहा, ''इतनी बड़ी मात्रा में सिक्कों की गिनती करना संभव नहीं था, इसलिए उनका वज़न किया गया। कुल वजन 5666 किलोग्राम निकला। इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के क्यों जमा किए गए थे, यह जांच का विषय है।''
सिन्हा ने कहा कि सिक्का-निर्माण अधिनियम में सिक्कों को नष्ट करने, उन्हें वैध मुद्रा के अलावा अन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करने या प्रतिबंधित परिस्थितियों में अपने पास रखने पर रोक है। उन्होंने कहा कि इन अपराधों के लिए अधिकतम सात साल की सजा का प्रावधान है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिक्के कहां से आए और उनकी आपूर्ति कहां की जानी थी, इसका पता लगाने के लिए एक पुलिस टीम बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान, व्यापारी के एक रिश्तेदार ने अधिकारियों को बताया था कि इस कारोबार में तीन से चार प्रतिशत कमीशन पर सिक्कों का आदान-प्रदान किया जाता था। उसने दावा किया कि 500 रुपये और 1,000 रुपये मूल्य के सिक्कों वाले पैकेट दिल्ली में मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर भेजे जाते थे और ये सिक्के भारतीय स्टेट बैंक से लाए जाते थे।
पुलिस ने कहा कि मामले के कई पहलू अब भी साफ नहीं हैं और आरोपी की गिरफ्तारी और उससे पूछताछ के बाद और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
भाषा सं सलीम सिम्मी शोभना
शोभना
लेखक के बारे में
Web Title: हाथरस के व्यापारी के पास से साढ़े पांच टन से अधिक सिक्के जब्त, जांच शुरू
HATHRAS
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm