BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

राहुल गांधी मानहानि मामले में हाथरस में अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी

राहुल गांधी मानहानि मामले में हाथरस में अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी

राहुल गांधी मानहानि मामले में हाथरस में अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी
Bhasha
Published: 19 Sept 2026 | 5:13 pmModified: 19 Sept 2026 | 5:13 pm

हाथरस (उप्र), 19 सितंबर (भाषा) हाथरस की एक अदालत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि के एक मामले में पुनरीक्षण याचिका पर उनको नोटिस जारी किया था और मामले में शनिवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन संबंधित न्यायिक अधिकारी के अदालत में नहीं बैठने के कारण सुनवाई नहीं हुई और अब इसकी सुनवायी 15 अक्टूबर को होगी। एक अधिवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंढीर ने बताया कि पिछली तारीख पर अदालत ने राहुल गांधी को जारी नोटिस की तामील मान ली थी। उन्होंने कहा कि आज सुनवाई होनी थी लेकिन न्यायिक अधिकारी के अदालत में नहीं बैठने से आज सुनवाई नहीं हुई और अब मामले में अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।

अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ प्रभाग) दीपक नाथ सरस्वती की सांसद-विधायक अदालत ने 13 मई के अपने आदेश में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज इस परिवाद को खारिज कर दिया था। पुनरीक्षण याचिका स्वीकार होने के बाद अब अपर जिला न्यायाधीश सांसद/ विधायक अदालत नंबर-पांच विजय कुमार द्वितीय की अदालत में मामले की सुनवाई हो रही है।

यह मामला हाथरस के एक गांव से जुड़ा है। इस मामले में दुष्कर्म के आरोप से बरी हुए युवक रवि, राम कुमार उर्फ रामू और लवकुश के वकील मुन्ना सिंह पुंढीर ने बताया कि राहुल गांधी पर उन्होंने तीन मामले अदालत में दायर किये थे, जो राम कुमार, रवि और लवकुश के हैं।

वकील पुंढीर ने यह भी बताया कि इस प्रकरण में युवक संदीप को तो नामजद किया गया था, लेकिन वादी के परिवार के लोगों के कहने पर तीन और लड़कों को झूंठा फंसा दिया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने की थी और मुकदमा भी ढाई साल चला था जिसमें तीनों लड़के जेल में रहे।

उन्होंने कहा कि जब ये मामले में बरी होकर कर आए, उसके बाद राहुल गांधी 12 दिसंबर 2024 को गांव आए थे जहां उन्होंने कहा था कि आरोपी बाहर घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार घर में बंद है, जबकि परिवार सुरक्षा में था।

राहुल गांधी के बयान के बाद मामले में दुष्कर्म के आरोपों से बरी हुए रवि, राम कुमार उर्फ रामू और लवकुश के वकील मुन्ना सिंह पुंढीर ने गांधी को डेढ़ करोड़ रुपये का विधिक नोटिस भेजा था, नोटिस के जरिए तीनों को 50-50 लाख रुपये देने को कहा गया था। नोटिस के बाद में मामले में एसीजेएम अदालत में परिवाद दर्ज कराया गया था।

भाषा सं आनन्द अमित

अमित

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: राहुल गांधी मानहानि मामले में हाथरस में अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी

People also search for:UP Rahul Gandhi defamation
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm