लहसुन न सिर्फ मसाले के तौर पर इस्तेमाल होता है बल्कि शरीर के लिए भी रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाने के कई फायदे हैं।ज्यादातर लहसुन का उपयोग ठण्ड में किया जाता है। जिससे शरीर में फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक, कैल्शियम और आयरन की भरपूर मात्रा पहुंचती है।
इम्युनिटी सिस्टम के लिए – लहसुन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो इम्युनिटा पॉवर को बेहतर बनाते हैं. लहसुन में पाया जाने वाला सल्फर शरीर में मौजूद सफेद रक्त कोशिकाओं को मजबूत बनाकर शरीर को वायरस से होने वाले फ्लू और जुकाम जैसी समस्याओं से सुरक्षित रखता है।
शरीर में ऊर्जा -सर्दियों का मौसम शुरू होते ही कई लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या सताने लगती है. बता दें, जुकाम और फ्लू में लहसुन बहुत असरदार होता है. कई स्टडी में बताया गया है कि लहसुन कई बीमारियों से सुरक्षित रखता है. अगर आपको अक्सर जुकाम और फ्लू की समस्या सताती है, तो रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की 2 कलियों का सेवन करना फायदेमंद साबित होगा।
कैंसर से बचाव के लिए – कई स्टडी की रिपोर्ट में दावा किया किया गया है कि रोजाना लहसुन की 2-3 कलियों का सेवन करने से पेट और कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम होता है. स्टडी में यह भी बताया गया है कि लहसुन शरीर की इम्युनिटी पॉवर को मजबूत कर कैंसर के खतरे को कम करता है।
खून साफ करने -अगर मुंहासों की समस्या से परेशान हैं, तो खून को साफ कर के जड़ से मुंहासों की समस्या से मुक्ति पा सकते हैं. बता दें, खून में खराबी होने के कारण भी मुंहासे निकलने लगते हैं. इसके लिए सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की 2 कलियां ताजे पानी के साथ लेने से फायदा होगा।
दिल की बीमारी में फायदेमंद- लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. रोजाना लहसुन के सेवन से कोलेस्ट्रोल कम होता है. इसके साथ ही लहसुन ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर के स्तर को भी नॉर्मल रखता है।