Vidisha News: अपनी इस मांग को लेकर छात्रों ने सीएम राइज स्कूल में जड़ा ताला, प्रिंसिपल के विरोध में स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन
Vidisha News: अपनी इस मांग को लेकर छात्रों ने सीएम राइज स्कूल में जड़ा ताला, प्रिंसिपल के विरोध में स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन

Vidisha News
विदिशा। Vidisha News: ABVP के कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों से जुड़े मामले और प्रिंसिपल के विरोध में विदिशा के सीएम राइज स्कूल में ताला लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर करीब 1 घंटे तक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। स्कूल में ताला लगा होने के चलते स्कूली बच्चे और स्टाफ बाहर धूप में खड़े रहे। अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने आए कई अभिभावक प्रदर्शन होते देख बच्चों को वापस घर ले गए। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल के बच्चे और स्टाफ ने विद्यालय में मूल भूत सुविधाओं के साथ हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम के बच्चों के साथ प्रिंसिपल दीप्ति शुक्ला पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है।
वहीं स्कूल में ताला लगाए जाने की जानकारी के बाद प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास करते रहे। प्रदर्शन के दौरान ABVP के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ हाथापाई करने का वीडियो भी सामने आया है।
मामले में स्कूल के छात्र अभिषेक, सुनील और ऋतिक का कहना है कि जब से बरईपुरा स्कूल में सीएम राइज विद्यालय खुला है तभी से वहां पड़ रहे हिंदी मीडियम के छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। स्कूल के छात्रों का कहना है कि प्राचार्य दीप्ति शुक्ला परिजनों के साथ सही ढंग से बात भी नहीं करती हैं। कुछ को पुस्तकें नहीं मिली हैं तो कई विद्यार्थियों की गणित विषय की क्लास भी नहीं लग रही हैं जिससे उनकी पढ़ाई कमजोर हो रही है।
Vidisha News: इस मामले में प्राचार्य दीप्ति शुक्ला का कहना है कि प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने पूर्व से कोई सूचना नहीं दी और किसी शासकीय संस्थान में ताला लगा देना प्रशासन के लिए विचारणीय प्रश्न है। डीईओ राम ठाकुर का कहना है कि6 समस्याएं प्राप्त हुई है जिनका निराकरण किया जाएगा । तहसीलदार अमित ठाकुर ने विद्यालय में ताला लगाए जाने के मामले में कहा कि यदि विद्यालय द्वारा लिखित शिकायत की जाती है, तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Vidisha News: Students locked CM Rise School for their demand and protested outside the school against the principal
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am