Rape in girls ashram: नाबालिक छात्रा से रेप के बाद आश्रम पहुंची विधायक उद्धेस्वरी पैकरा, छात्राओं का हाल देखकर रह गई सन्न

Ads

MLA Uddheswari Paikara : आज जब वे राजपुर में संचालित पहाड़ी कोरवा कन्या आश्रम की औचक निरीक्षण में पहुंची तो स्थिति देखकर वह भी सन्न रह गई। जहां आश्रम में छात्राओं से काम कराया जा रहा था।

  •  
  • Publish Date - February 22, 2025 / 07:46 PM IST,
    Updated On - February 22, 2025 / 07:50 PM IST
HIGHLIGHTS
  • अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ आश्रम का निरीक्षण
  • बाहर निकलकर अधिक्षिका को कड़ी फटकार लगाई
  • दृश्य देखकर काफी आक्रोशित हुई विधायक

बलरामपुर: MLA Uddheswari Paikara , बलरामपुर जिले में संचालित बालिका आश्रम में लापरवाही की तस्वीर थमने का नाम नहीं ले रही है। आश्रम में नाबालिक छात्रा से रेप की खबर दिखाए जाने के बाद विधायक उद्धेस्वरी पैकरा ने संज्ञान लिया। आज जब वे राजपुर में संचालित पहाड़ी कोरवा कन्या आश्रम की औचक निरीक्षण में पहुंची तो स्थिति देखकर वह भी सन्न रह गई। जहां आश्रम में छात्राओं से काम कराया जा रहा था।

विधायक उद्धेस्वरी पैकरा अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ जब आश्रम का निरीक्षण करने के लिए पहुंची तो भारी संख्या में छात्राएं किचन के पास मौजूद थी। वह खाना बनाने के लिए सब्जी काट रही थी और चावल चुनती हुई नजर आ रही थी। विधायक ने यह दृश्य देखकर काफी आक्रोशित हुई और मौके पर ही आश्रम अधीक्षक को जमकर फटकार लगाई।

read more: Jawa 350 Legacy Edition Price: बाजार में लॉन्च हुई Jawa 350 Legacy Edition, पहले 500 कस्टमर्स को मिलेगा तगड़ा फायदा

विधायक ने अंदर जाकर जब छात्राओं के रहने वाले कमरों की जांच किया तो वहां भी दृश्य कुछ ठीक नहीं था। छात्राएं झाड़ू लगाते और सफाई करती हुई दिख रही थी और सफाई कर्मी अलग जगह पर मौजूद थे। इसके अलावा टॉयलेट की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं थी। विधायक के साथ अधिकारियों ने भी यह नजारा अपने आंख से देखा और बाहर निकलकर अधिक्षिका को कड़ी फटकार लगाई।

आश्रम में कुल 12 खाना बनाने वाले एवं अन्य कर्मचारियों की पोस्टिंग है, उसके बावजूद बच्चों से यहां काम कराया जा रहा था। मामले में आश्रम की अधीक्षिका का कहना है कि उन्होंने बच्चों को काम करने से मना किया है। बच्चों से काम आश्रम में मौजूद चपरासी लोग करा रहे थे।

read more: Kal Ka Rashifal: मार्च से इन राशि के जातकों के लिए शुरू होगा गोल्डन टाइम, बन रहे हैं धन वृद्धि के योग

बलरामपुर जिले में लगातार आश्रम और छात्रावास की ऐसी तस्वीर देखने को मिल रही है। कहीं बच्चे प्रताड़ित हो रहे हैं, तो कहीं उनके साथ बेरहमी की जा रही है। आज हद तो तब हो गई जब शासन के ही एक विधायक आश्रम पहुंची और उन्होंने सारा दृश्य अपने आंखों से देख लिया। बहरहाल देखने वाली बात होगी कि आखिर आश्रम और छात्रावास की स्थिति कब सुधरती है और बच्चों को राहत कब मिलती है।

क्या विधायक उद्धेस्वरी पैकरा ने इस मामले में कोई ठोस कदम उठाया है?

हां, उन्होंने मौके पर ही आश्रम अधीक्षिका को कड़ी फटकार लगाई और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

छात्राओं से कौन-कौन से काम कराए जा रहे थे?

छात्राओं से सब्जी काटना, चावल चुनना, झाड़ू लगाना और सफाई कराना जैसे काम कराए जा रहे थे।

आश्रम अधीक्षिका का इस मामले पर क्या कहना है?

अधीक्षिका ने दावा किया कि उन्होंने बच्चों को काम करने से मना किया था, लेकिन आश्रम के चपरासियों ने यह काम कराया।

क्या इस घटना के बाद कोई जांच समिति गठित की गई है?

फिलहाल विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, लेकिन किसी जांच समिति की औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।