BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

#SarkaronIBC24: छत्तीसगढ़ में धान पर फिर घमासान, 8000 करोड़ का घाटा.. विपक्ष ने हंगामा काटा !

paddy crop in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने खुले बाजार में 40 लाख मीट्रिक टन धान बेचने का फैसला किया है.. कांग्रेस का आरोप है कि इससे राज्य को …

paddy crop in Chhattisgarh, image soruce: ibc24

paddy crop in Chhattisgarh, image soruce: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 11 Mar 2025 | 11:47 pmModified: 11 Mar 2025 | 11:48 pm
HIGHLIGHTS
  1. आरोप है कि इससे राज्य को 8 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा
  2. किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विटल की दर से धान खरीदी
  3. सरकार ने किसानों से 149 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा

#SarkaronIBC24:  रायपुर: छत्तीसगढ़ में मंगलवार को सदन में धान खरीदी और उसके निराकरण पर जमकर माहौल गरमाया.. विपक्ष के एक सवाल के जवाब में सरकार ने ये कहा है कि 47 लाख मीट्रिक टन धान का अब तक निराकरण नहीं हो पाया है..अब सरकार के पास उसे नीलाम करने के अलावा कोई उपाय बचा नहीं है । सवाल है ऐसी स्थिति बनी क्यों..और सरकार आखिर क्यों धान का बेहतर उपयोग करने की स्थिति में नहीं है?..

paddy crop in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने खुले बाजार में 40 लाख मीट्रिक टन धान बेचने का फैसला किया है.. कांग्रेस का आरोप है कि इससे राज्य को 8 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा..मंगलवार को विधानसभा में इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर तकरार देखने को मिली.. पूर्व सीएम भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया.. जिसे स्पीकर रमन सिंह ने अस्वीकार कर दिया.. नाराज विपक्ष ने इसे लेकर हंगामा किया जिसके चलते 29 कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया.. कांग्रेस का आरोप है कि किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विटल की दर से धान खरीदी जाती है.. लेकिन सहकारी समिति के खर्च, बारदाना और ट्रांसपोर्टेशन पर भी खर्च होता है.. जिसे जोड़े तो ये खर्च करीब 3600 रुपए प्रति क्विंटल तक चला जाता है.. खुले बाजार में धान बेचने पर सरकार को 15 से 16 सौ रुपए प्रति क्विंटल का ही दाम मिल पाएगा.. यानी सरकार को भारी नुकसान होने जा रहा है...

read more:  भारत ने पुरुषों की चक्का फेंक एफ11 स्पर्धा में क्लीव स्वीप किया, प्रीति पाल को 100 मीटर में रजत

विपक्ष के मुताबिक सरकार ने किसानों से 149 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है.. इसमें से केंद्रीय पूल के धान के उठाव के बावजूद सरकार 47 लाख मीट्रिक टन धान का निराकरण नहीं कर पाएगी..

भूपेश बघेल, पूर्व सीएम ने कहा कि चार-चार इंजन की सरकार कहते हैं.. लेकिन यहां की धान को खरीदवा भी नहीं पा रहे हैं.. 8 हजार करोड़ का घाटा बड़ी क्षति है.. इस नुकसान का असर अगले वित्तीय वर्ष में दिखेगा.. इससे अगले साल की धान खरीदी प्रभावित होगी.. इसलिए हमने उठाया और निलंबित भी हो गए।

read more:  IRCTC Share Price: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच IRCTC शेयर ने दिखाया स्थिर प्रदर्शन – NSE:IRCTC, BSE:540728

विपक्ष के हमलों के बाद सरकार ने सफाई दी कि केंद्रीय पूल पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है.. वहीं सरकार छत्तीसगढ़ में धान की भंडारण क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है... मंत्री दयाल दास बघेल, खाद्य मंत्री, छग ने कहा कि इस साल केंद्रीय पूल में 69.72 लाख मीट्रिक टन चावल जमा होना है, अब तक 6.58 लाख मीट्रिक टन चावल जमा किया जा चुका करीब 60 लाख मीट्रिक टन चावल जमा होना शेष है बचे धान का निराकरण शासन स्तर पर किया जाएगा।

राजनीति में मुद्दे हमेशा जिंदा रहते हैं.. बस उन्हें उठाने वाले और पलटवार करने वाले किरदार बदल जाते हैं.. महज 2 साल पहले यही सवाल तब की विपक्ष यानी भाजपा उठती थी और जवाब कांग्रेस को देना पड़ता था.. वक्त का तकाजा देखिए आज इसी मुद्दे पर कांग्रेस हमलावर है और बीजेपी को बचाव करना पड़ रहा है.. बड़ा सवाल यही है कि धान की बड़ी मात्रा में खरीदी और उसके उठाव की सही प्लानिंग क्यों नहीं की गई...47 लाख मीट्रिक टन धान के निराकरण में कहां बाधा आ रही है.. 8 हजार करोड़ रुपए का घाटा किसके खाते में चढ़ेगा..क्या धान की नीलामी के अलावा कोई और चारा नहीं बचा है..क्या धान खरीदी की पूरी व्यवस्था की फिर से समीक्षा का वक्त आ गया है...

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सरकार ने 149 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है, लेकिन 47 लाख मीट्रिक टन का निराकरण नहीं हो सका है। अब इसे खुले बाजार में बेचने की तैयारी है, जिससे सरकार को 8000 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Again a fight over paddy in Chhattisgarh, loss of 8000 crores... Opposition creates ruckus!

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm