BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

MahaKumbh 2025: महाकुंभ पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, संगम में लगाई आस्था की डुबकी

MahaKumbh 2025: महाकुंभ पहुंचे अखिलेश यादव, संगम में लगाई आस्था की डुबकी

MahaKumbh 2025। Image Credit: ANI

MahaKumbh 2025। Image Credit: ANI

Priya Jagat
Published: 26 Jan 2025 | 5:50 pmModified: 26 Jan 2025 | 5:52 pm

प्रयागराज। MahaKumbh 2025: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को प्रयागराज महाकुंभ में संगम में आस्था की डुबकी लगाई। संगम में स्नान के बाद अखिलेश ने पत्रकारों से कहा, “आज गणतंत्र दिवस के अवसर में मुझे संगम में 11 डुबकी लगाने का मौका मिला। भगवान से कामना की कि, लोगों के बीच सौहार्द एवं सद्भाव बना रहे और वे सहनशीलता के साथ आगे बढ़ें।”

 

MahaKumbh 2025। Image Credit: ANI

MahaKumbh 2025। Image Credit: ANI

उन्होंने कहा, “यह (महाकुंभ) एक बड़ा आयोजन है। जब सपा की सरकार थी, उस समय हमें महाकुंभ कराने का मौका मिला था। उस समय हमने कम संसाधन में महाकुंभ आयोजित किया था।” अखिलेश ने कहा, “यहां तीन नदियां मिलती हैं-गंगा, यमुना और सरस्वती, जो हमें प्रेरणा देती हैं कि हमें मिलकर रहना चाहिए। लोग यहां बिना प्रचार के अपनी व्यक्तिगत आस्था से आते हैं।”

MahaKumbh 2025। Image Credit: ANI

MahaKumbh 2025। Image Credit: ANI

यह पूछे जाने पर कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग व्यवस्था के लिहाज इसे अब तक का सबसे अच्छा कुंभ बता रहे हैं, सपा प्रमुख ने कहा, “भाजपा वालों के लिए यही कहना है कि कुंभ में आएं, तो सहनशीलता के साथ स्नान करें, क्योंकि लोग यहां दान-पुण्य के लिए आते हैं, किसी ‘वाटर स्पोर्ट्स’ के लिए नहीं।” सपा ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ खाते पर पोस्ट किया, “माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर संगम में आस्था की डुबकी लगाई।” इस पोस्ट के साथ सपा प्रमुख की संगम में स्नान करने की कुछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं।

 

MahaKumbh 2025। Image Credit: ANI

MahaKumbh 2025। Image Credit: ANI

MahaKumbh 2025: इससे पहले, 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर अखिलेश ने हरिद्वार में गंगा में डुबकी लगाई थी। इस महीने की शुरुआत में यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रयागराज महाकुंभ में जाएंगे, अखिलेश ने कहा था कि वह हमेशा धार्मिक समागम में जाते रहे हैं। उन्होंने कहा था, 'कुछ लोग पुण्य पाने के लिए गंगा में स्नान करने जाते हैं, तो कुछ लोग दान देने जाते हैं और कुछ अपने पापों को धोने जाते हैं। हम पुण्य और दान दोनों के लिए जाएंगे।' अखिलेश ने 2019 में अर्धकुंभ के दौरान भी प्रयागराज पहुंचकर संगम में पवित्र स्नान किया था।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Akhilesh Yadav reached Mahakumbh, took a holy dip in Sangam

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

01 Oct 2026 | 4:38 pm
CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

01 Oct 2026 | 4:32 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत

Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत

01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

01 Oct 2026 | 4:27 pm