BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Crime: जादू-टोना के शक में एक और बलि! पहले कुल्हाड़ी से सिर और धड़ को किया अलग, फिर लाश को यहां लगाया ठिकानें

जादू-टोना के शक में एक और बलि! पहले कुल्हाड़ी से सिर और धड़ को किया अलग, Another sacrifice on suspicion of witchcraft! First the head and torso were separated with …

Crime: जादू-टोना के शक में एक और बलि! पहले कुल्हाड़ी से सिर और धड़ को किया अलग, फिर लाश को यहां लगाया ठिकानें
Deepak Sahu
Published: 29 May 2025 | 5:10 pmModified: 30 May 2025 | 12:08 am

भवानीपटना: ओडिशा के कालाहांडी जिले में जादू-टोना करने के शक में 65 वर्षीय एक व्यक्ति का कथित तौर पर सिर धड़ से अलग कर दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बिना सिर की लाश देयपुर गांव के एक तलाब से बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कलामपुर पुलिस थाना क्षेत्र के देयपुर गांव निवासी रूपसिंह माझी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक रूपसिंह की कथित हत्या 18 मई की रात को की गई थी।

Read More : IPS Officers Transfer-Posting Update: पांच IPS अफसरों का तबादला.. सीएम के गृह रेंज के डीआईजी का भी ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

उसने बताया कि रूप सिंह का धड़ गांव के एक बड़े तालाब बैजहाली सागर से बरामद किया गया, जबकि सिर की तलाश अब भी जारी है। रूपसिंह के भाई दुर्जन माझी ने 20 मई को कलामपुर पुलिस थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। दुर्जन ने बताया था कि उनका भाई दो दिन से घर नहीं लौटा है। पुलिस को जांच के दौरान 23 मई को देयपुर पंचायत कार्यालय के पीछे खून के धब्बे मिले, जिससे अनहोनी की आशंका पैदा हुई। आगे की जांच में खुलासा हुआ कि रूपसिंह के लापता होने के कुछ समय बाद से ही एक स्थानीय युवक गांव छोड़कर चला गया है। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध 21 वर्षीय युवक को गोवा से पकड़ा गया।

Read More : Property Notarization Ban: अब 100 रुपए से ज्यादा की संपत्ति की नोटरी पर रोक! अब बिना रजिस्ट्री नहीं होगा सौदा, प्रशासन ने लिया सख्त फैसला, जानिए क्यों

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि उसने पंचायत कार्यालय परिसर में कुल्हाड़ी से रूपसिंह की हत्या कर दी और शव बैजहाली सागर तलाब में फेंक दिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने दावा कि रूपसिंह जादू-टोना करता था। कलामपुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक नीलांबर जानी ने बताया, ‘‘जब हम आरोपी को घटनास्थल पर लाए तो उसने शव को कहां फेंका है, इसके चिह्नित किया। ओडीआरएएफ (ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल) और अग्निशमन सेवाओं की मदद से हमने कल सिर विहीन शव बरामद किया।’’ उन्होंने बताया कि रूपसिंह के सिर को ढूंढने के लिए तलाश अभियान बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बावजूद जारी रहा। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पुलिस की हिरासत में है और प्रकरण की जांच की जा रही है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Another sacrifice on suspicion of witchcraft! First the head and torso were separated with an axe

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm