BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Udit Narayan kissing girl video: युवती को ‘किस’ करते सिंगर उदित नारायण का एक और वीडियो वायरल, देखें

Udit Narayan kissing a girl video: उदित नारायण को एक फैन को किस करने को लेकर ट्रोल किया गया था, जिस पर उन्होंने सफाई भी दी थी। अब इस नए …

Udit Narayan kissing a girl video, image source: social media X

Udit Narayan kissing a girl video, image source: social media X

Dr.Anil Shukla
Published: 07 Feb 2025 | 9:14 pmModified: 07 Feb 2025 | 9:24 pm
HIGHLIGHTS
  1. फीमेल फैन को स्टेज पर किस करने पर हो रही आलोचना
  2. पहले भी किस को लेकर हुई थी आलोचना
  3. अभिजीत भट्टाचार्य ने किया उदित नारायण का समर्थन

मुंबई: Udit Narayan kissing a girl video, बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान फीमेल फैन को किस करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी उदित नारायण को एक फैन को किस करने को लेकर ट्रोल किया गया था, जिस पर उन्होंने सफाई भी दी थी। अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिर से बवाल मच गया है, और नेटिजन्स उन पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

फीमेल फैन को स्टेज पर किस करने पर हो रही आलोचना

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उदित नारायण एक स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान एक फीमेल फैन के साथ सेल्फी लेने के लिए घुटने पर बैठते हैं। इसी दौरान वह पहले महिला के गाल पर और फिर होठों पर किस कर देते हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना शुरू कर दी। कई यूजर्स ने इसे अनुचित व्यवहार बताया, वहीं कुछ ने उन्हें "शिकारी" तक कह दिया। एक यूजर ने लिखा, "यह हमारी गलती है जो हम ऐसे लोगों को इतना ऊंचा उठा देते हैं।"

पहले भी किस को लेकर हुई थी आलोचना

Udit Narayan kissing a girl video, यह पहली बार नहीं है जब उदित नारायण इस तरह की आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। कुछ समय पहले भी उनके एक अन्य वीडियो में उन्हें फीमेल फैन को किस करते हुए देखा गया था, जिस पर काफी विवाद हुआ था। उस समय सफाई देते हुए उदित नारायण ने कहा था, "यह सब फैंस की दीवानगी है। कुछ लोग इसी तरह प्यार जताते हैं। हम डीसेंट लोग हैं, लेकिन इसे बेवजह उछाला जा रहा है। लगता है लोग चाहते हैं कि कंट्रोवर्सी हो।"

अभिजीत भट्टाचार्य ने किया उदित नारायण का समर्थन

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने इस पूरे मामले में उदित नारायण का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, "इस तरह की घटनाएं हम सिंगर्स के साथ होती रहती हैं। अगर हमारी सुरक्षा सही न हो, तो फैंस हमारे कपड़े तक फाड़ देते हैं। मेरे साथ भी ऐसा हो चुका है।"

Udit Narayan kissing a girl video, हालांकि, इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया दो धड़ों में बंटा हुआ नजर आ रहा है। कुछ लोग उदित नारायण की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि फीमेल फैंस को भी अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। बावजूद इसके, यह वायरल वीडियो सिंगर के लिए एक और बड़ी कंट्रोवर्सी खड़ी कर चुका है।

read more:  महाराष्ट्र चुनाव के संबंध में राहुल गांधी के आरोपों पर अजित पवार ने कहा, विपक्ष गलत सूचना फैला रहा

read more:  आइकिया इंडिया का लक्ष्य कुछ वर्षों में परिचालन से मुनाफा पाना : सीईओ सुज़ैन पुल्वेरेर

[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उदित नारायण का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फीमेल फैन को पहले गाल पर और फिर होठों पर किस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: singer Udit Narayan kissing a girl video viral

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm