BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

आइकिया इंडिया का लक्ष्य कुछ वर्षों में परिचालन से मुनाफा पाना : सीईओ सुज़ैन पुल्वेरेर

आइकिया इंडिया का लक्ष्य कुछ वर्षों में परिचालन से मुनाफा पाना : सीईओ सुज़ैन पुल्वेरेर

आइकिया इंडिया का लक्ष्य कुछ वर्षों में परिचालन से मुनाफा पाना : सीईओ सुज़ैन पुल्वेरेर
Bhasha
Published: 07 Feb 2025 | 8:35 pmModified: 07 Feb 2025 | 8:35 pm

हैदराबाद, सात फरवरी (भाषा) स्वीडन की प्रमुख फर्नीचर और घरेलू फर्नीचर की कंपनी आइकिया इंडिया की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और मुख्य स्थिरता अधिकारी सुजैन पुल्वेरेर ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी को कुछ वर्षों में परिचालन लाभप्रदता हासिल करने की उम्मीद है।

यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रभावों, उसके बाद महंगाई बढ़ने और आपूर्ति शृंखलाओं और कच्चे माल में व्यवधानों पर काबू पाने के बाद आइकिया स्थिरीकरण और सामर्थ्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए अगले चरण की तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें (परिचालन लाभप्रदता में) कुछ साल लगेंगे, लेकिन हमारे पास इसे हासिल करने की बहुत स्पष्ट योजना है।’’

नीदरलैंड स्थित इंगका होल्डिंग्स की अनुषंगी कंपनी आइकिया इंडिया द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, आइकिया इंडिया को पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में 1,299.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

कारोबार आसूचना मंच टोफ्लर से प्राप्त वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की परिचालन आय 4.5 प्रतिशत बढ़कर 1,809.8 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के ऑनलाइन और ऑफलाइन मंच पर 18 करोड़ से अधिक आगंतुक हैं, तथा इसके ‘आइकिया फैमिली’ समुदाय में 25 लाख से अधिक सदस्य हैं।

भाषा राजेश राजेश अनुराग

अनुराग

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: आइकिया इंडिया का लक्ष्य कुछ वर्षों में परिचालन से मुनाफा पाना : सीईओ सुज़ैन पुल्वेरेर

People also search for:Ikea-profitability
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm