Benjamin Netanyahu Health Update: कैंसर के इलाज के बाद फिर बिगड़ी प्रधानमंत्री की तबीयत! अस्पताल में कराया गया भर्ती… जानें हेल्थ अपडेट

Benjamin Netanyahu Health Update: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें दांतों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि अभी उनका हेल्थ अपडेट सामने नहीं आया है।

Benjamin Netanyahu Health Update: कैंसर के इलाज के बाद फिर बिगड़ी प्रधानमंत्री की तबीयत! अस्पताल में कराया गया भर्ती… जानें हेल्थ अपडेट

Benjamin Netanyahu Health Update/Image Credit: Social Media

Modified Date: May 26, 2026 / 12:47 pm IST
Published Date: May 26, 2026 12:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अस्पताल में भर्ती
  • हाल ही में उन्होंने प्रोस्टेट कैंसर के इलाज की जानकारी दी थी
  • नेतन्याहू के शरीर में 2023 में पेसमेकर भी लगाया गया था

Benjamin Netanyahu Health Update: इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (PM Benjamin Netanyahu) को सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें दांतों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि अभी उनका हेल्थ अपडेट सामने नहीं आया है।

आपको बता दें कि पिछले महीने नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu Health Update) ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हुआ था और उसका सफल इलाज किया गया है। इसके लिए उन्होंने हदासा अस्पताल में रेडिएशन थेरेपी ली थी। नेतन्याहू ने यह भी नहीं बताया कि उन्हें बीमारी कब पता चली, इलाज कब शुरू हुआ और कब खत्म हुआ।

3 साल पहले लगा था पेसमेकर

जुलाई 2023 में नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu Health Update) के शरीर में पेसमेकर लगाया गया था। मार्च 2024 में उनकी हर्निया की सर्जरी हुई थी। इसके बाद दिसंबर 2024 में उनकी प्रोस्टेट की सर्जरी की गई थी। जब पेसमेकर लगाया गया था। तब शुरू में बताया गया था कि उन्हें डिहाइड्रेशन की वजह से शेबा मेडिकल सेंटर में भर्ती किया गया था। अस्पताल इ डॉयरों के मुताबिक बाद में उनके दिल की जांच के लिए शरीर के अंदर एक हार्ट मॉनिटर लगाया गया। एक हफ्ते बाद डॉक्टरों ने कहा था कि ECG टेस्ट में कुछ गड़बड़ी मिली थी, लेकिन प्रधानमंत्री का दिल पूरी तरह सामान्य है।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.