BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

इस निगम के पार्षद की शर्मनाक करतूत, नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, पहुंचा सलाखों के पीछे

नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में बीजद पार्षद गिरफ्तार, पार्टी से निलंबित

इस निगम के पार्षद की शर्मनाक करतूत, नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, पहुंचा सलाखों के पीछे
Deepak Sahu
Published: 27 Jul 2025 | 3:30 pmModified: 28 Jul 2025 | 12:01 am

भुवनेश्वर: बीजू जनता दल (बीजद) के नेता एवं भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के पार्षद अमरेश जेना को राज्य की राजधानी में उनके खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले में रविवार को बालासोर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भुवनेश्वर में बीजद नेता जेना के खिलाफ लक्ष्मीसागर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 64 (2) (बलात्कार), 89 (महिला की अनुमति के बिना उसका गर्भपात कराना), 296 (अश्लील कृत्य) और 352 (आपराधिक धमकी) के अलावा पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की धारा छह के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने लक्ष्मीसागर थाने में बुधवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। चूंकि जेना अपने घर और शहर में नहीं थे तथा उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था तो पुलिस ने एक विशेष दल का गठन किया और फरार बीजद नेता की तलाश शुरू की।

Read More : TATA Motors Share Price: एक साल में बुरी तरह टूटा ये शेयर! 38% का नुकसान और अब नया टारगेट आया सामने 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विशेष दस्ते ने बालासोर के नीलगिरि क्षेत्र में ब्रह्मपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से जेना को अंतत: गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेना नीलगिरि इलाके में जंगल के पास स्थित एक गांव में इस इरादे से रुके थे कि अगर पुलिस ने छापा मारा तो वह जंगल में भाग जाएंगे लेकिन बेहद गोपनीय तरीके से अभियान चलाए जाने के कारण वह ऐसा नहीं कर पाए। जेना की गिरफ्तारी के तुरंत बाद बीजद ने एक आदेश जारी किया जिसमें कहा गया, ‘‘भुवनेश्वर नगर निगम के पार्षद अमरेश जेना को बीजद से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।’’

बीजद की भुवनेश्वर इकाई के अध्यक्ष अशोक पांडा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि जेना के निलंबन का पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जैसे ही जेना को गिरफ्तार किया, बीजद ने तुरंत कार्रवाई की। पांडा ने कहा, ‘‘बीजद महिला समर्थक अपनी विचारधारा पर कायम है। जेना की गिरफ्तारी से बीजद को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। यह हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं वाली एक बड़ी पार्टी है। वह एक आरोपी हैं और कानूनी प्रक्रिया से गुजरेंगे।’’ पुलिस ने शनिवार रात बीजद पार्षद के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।

Read More : Odisha Crime News: BJD पार्षद ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार  

आरोपी पार्षद ने गर्भपात के लिए किया मजबूर

लक्ष्मीसागर थाने में 19 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें पार्षद पर उससे बलात्कार करने, जबरन गर्भपात कराने, धोखा देने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता (19) ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह 17 वर्ष की थी तब पार्षद ने शादी का झूठा वादा करके उसका यौन शोषण किया और उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। जेना ने पहले कहा था कि वह ‘‘निर्दोष’’ हैं और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें ‘‘फंसाया’’ है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: BJD councillor arrested for raping minor girl, suspended from party

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm