BJP National President Update: बेंगलुरु में आज बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद बैठक, मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, एमपी समेत इन 8 राज्यों पर होंगे बड़े फैसले
बेंगलुरु में आज बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद बैठक…BJP National President Update: BJP’s National Council meeting in Bengaluru today

BJP National President Update | Image Source | IBC24
- भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक बेंगलुरु में शुरू होगी,
- बैठक में नए अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है,
- मध्यप्रदेश समेत 8 राज्यों को मिलेगा नया अध्यक्ष,
बेंगलुरु: BJP National President Update: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय परिषद की अहम बैठक आज से बेंगलुरु में शुरू हो गई है। यह बैठक 18 से 20 अप्रैल तक चलेगी और इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।
BJP National President Update: सूत्रों के अनुसार इस बैठक में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की जा सकती है। खासतौर पर मध्यप्रदेश समेत 8 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी सूत्रों का मानना है कि आगामी लोकसभा चुनावों और विधानसभा चुनावों की रणनीति को धार देने के लिए संगठनात्मक बदलाव पर जोर दिया जा रहा है। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
BJP National President Update: जेपी नड्डा का अब तक एक ही औपचारिक कार्यकाल पूरा हुआ है बाकी समय उन्होंने अतिरिक्त या कार्यकारी प्रभार संभाला। बीजेपी में दो कार्यकाल से अधिक किसी को अध्यक्ष न बनाए जाने की परंपरा रही है, लेकिन नड्डा की स्थिति इस संदर्भ में कुछ अलग है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी उन्हें दोबारा मौका देती है या नया चेहरा सामने लाया जाता है। बीजेपी जिस नेता को अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएगी उसी के नेतृत्व में पार्टी 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी। यही वजह है कि नए अध्यक्ष का चयन सिर्फ संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं बल्कि राजनीतिक भविष्य की रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है।
BJP National President Update: सूत्रों का कहना है कि पार्टी को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो भाजपा के विशाल संगठनात्मक ढांचे को कुशलता से संभाल सके, संघ की विचारधारा से मेल खाता हो और मोदी-शाह की जोड़ी का भरोसेमंद हो। साथ ही, वह विपक्ष के नैरेटिव की प्रभावी काट भी पेश कर सके।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भाजपा राष्ट्रीय परिषद बैठक 2025 का आयोजन 18 से 20 अप्रैल तक बेंगलुरु में किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: BJP National President Update: BJP's National Council meeting in Bengaluru today
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm