Boyfriend killed His girlfriend: प्रेमिका की बेवफाई से बौखलाया प्रेमी, मिलने के बहाने बुलाया और फिर दिया इस खौफनाक घटना को अंजाम
Boyfriend killed His girlfriend: प्रेमिका की बेवफाई से बौखलाया प्रेमी, मिलने के बहाने बुलाया और फिर दिया इस खौफनाक घटना को अंजाम

Amroha Murder Case/ Image Credit: TRUE STORY X Handle
- अमरोहा जिले में बेवफाई के शक के चलते हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड
- शक के चलते अंकुश ने रोश की हत्या की साजिश रची।
- दोनों रातभर एक गेस्ट हाउस में साथ रहे।
अमरोहा।Boyfriend killed His girlfriend: उत्तरप्रदेश के अमरोहा जिले में बेवफाई के शक के चलते हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान धनौरी खुर्द गांव निवासी अंकुश चौधरी के रूप में हुई है, जिसने अपनी प्रेमिका रोश खुराना की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
क्या था पूरा मामला
बता दें कि, अंकुश चौधरी ने वर्ष 2022 में बीसीए पूरा करने के बाद गाजियाबाद के वसुंधरा और वैशाली इलाके में नौकरी शुरू की। इसी दौरान उसकी मुलाकात गुरुग्राम स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली हरिद्वार के कनखल निवासी रोश उर्फ झिलमिल से हुई। कुछ ही समय में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और वे प्रेम संबंध में आ गए। बाद में अंकुश ने गाजियाबाद की नौकरी छोड़कर गजरौला में एक रेस्टोरेंट खोल लिया, जबकि रोश अक्सर उससे मिलने के लिए गजरौला आती थी। हालांकि, कुछ दिनों से अंकुश को संदेह होने लगा था कि उसकी प्रेमिका किसी और के साथ भी संपर्क में है। इसी शक के चलते अंकुश ने रोश की हत्या की साजिश रची।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के लिए अंकुश ने रोश को हरिद्वार से गजरौला बुलाया। दोनों रातभर एक गेस्ट हाउस में साथ रहे। सुबह किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया, जिसके बाद अंकुश ने गुस्से में आकर रोश के सिर में गोली मार दी। हत्या करने के बाद, अंकुश ने खुद ही थाने जाकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और आवश्यक जांच शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि, वह और रोश पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन उसे शक था कि उसकी प्रेमिका किसी और से भी बात कर रही थी। इसी शक ने उसे यह खौफनाक कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।
आरोपी को जेल भेजा गया
Boyfriend killed His girlfriend: वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी से कड़ी पूछताछ की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी को संदेह था कि उसकी प्रेमिका किसी और के साथ भी संपर्क में थी, इसी शक के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।
लेखक के बारे में
Web Title: Boyfriend shot his girlfriend dead suspecting her of infidelity
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm