BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Burhanpur News: मध्यप्रदेश में ये क्या हो रहा है..? मैहर के बाद अब बुरहानपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर में तोड़फोड़, शिवलिंग के साथ किया घिनौना काम, उससे भी मन नहीं भरा तो…

बुरहानपुर जिले के बिरोदा गांव में रविवार देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा शिव मंदिर में की गई तोड़फोड़ के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल फैल गया है।

Burhanpur News

Burhanpur News

muskan mishra
Published: 29 Nov 2025 | 1:48 pmModified: 29 Nov 2025 | 1:49 pm
HIGHLIGHTS
  1. असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में तोड़फोड़
  2. शिवलिंग और कलश को पहुचाया नुकसान
  3. घटना से ग्राम बिरोदा में तनाव की स्थिति

Burhanpur News: बुरहानपुर: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बिरोदा गांव में रविवार देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा शिव मंदिर में की गई तोड़फोड़ के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल फैल गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मंदिर के बाहर एकत्रित होने लगे। असामाजिक तत्वों ने न केवल शिव मंदिर को निशाना बनाया, बल्कि मंदिर परिसर में स्थित शिवलिंग और कलश को भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया।

शिवलिंग और कलश को पहुचाया नुकसान

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो देखा कि शिवलिंग टूटा हुआ था और मंदिर के कलश को भी नुकसान पहुँचाया गया था। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीणों का आरोप है कि बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाने की नीयत से यह कृत्य किया। घटनास्थल के पास खेतों में भी तोड़फोड़ देखी गई है, जहां फसलों को रौंदा गया और सिंचाई पाइपलाइन को नुकसान पहुँचाया गया।

ADM, SDM, CSP सहित पुलिस बल मौके पर

Burhanpur News: मंदिर में हुई इस घटना की खबर तेजी से पूरे इलाके में फैल गई, जिसके कारण बिरोदा गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया। बुरहानपुर जिला प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। ADM, SDM, CSP सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरा प्रदान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सबसे पहले मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और क्षति का विस्तृत विवरण तैयार कराया। इसके साथ ही, आसपास के खेतों और पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने की शिकायतों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

घटना से ग्राम बिरोदा में तनाव की स्थिति

अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान जल्द ही की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गांव के प्रमुख स्थानों पर पेट्रोलिंग बढ़ा चुकी है ताकि किसी भी असामाजिक गतिविधि को रोका जा सके। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है।

घटना से ग्राम बिरोदा में तनाव की स्थिति

Burhanpur News: पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। जांच टीम घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट है कि घटना सुनियोजित तरीके से की गई है, क्योंकि मंदिर तोड़फोड़ के साथ-साथ खेतों और पानी की पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाया गया है। घटना के बाद गांव में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है और सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल तैनात है।

बता दें कि, एमपी के मैहर से भी कुछ दिनों पहले ऐसी ही कुछ घटना सामने आई थी। दरअसल, धोबहट गांव में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहाँ असामाजिक तत्वों ने देवी मंदिर में स्थापित नंदी बाबा समेत कई देवी–देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर दिया। सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने जब टूटी हुई मूर्तियों को देखा तो पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए और घटना को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इन्हें भी पढ़ें :-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Burhanpur News: What is happening in Madhya Pradesh? A famous Shiva temple in Burhanpur has been vandalized

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am