CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में सिमट रहा नक्सलवाद, इस जिले में 6 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, इतने लाख रुपए का था इनाम
छत्तीसगढ़ में सिमट रहा नक्सलवाद, इस जिले में 6 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, CG Naxal News: Six Maoists surrender in Chhattisgarh’s Narayanpur

Haryana Road Accident News/ Image Credit: IBC24 File Photo
नारायणपुर: CG Naxal News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में छह इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में आज चार महिला और दो पुरुष नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसपर्मण किया जिनकी पहचान धनाय हलामी (24), दशमती कोवाची (20), सुकाय उर्फ रोशनी पोयाम (20), चैतराम उसेंडी उर्फ रूषी (28), गंगू पोयाम (20) और शारी उर्फ गागरी कोवाची (20) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी पर कुल मिलाकर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
CG Naxal News: उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने क्षेत्र में पुलिस के बढ़ते प्रभाव और नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा तथा उनके शोषण से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली नारायणपुर जिले के माड़ डिविजन और अमदेई एरिया कमेटी में सक्रिय थे। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है और उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं भी दी जाएंगी।
अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष जिले में कुल 110 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इससे पहले सुरक्षाबलों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG Naxal News: Six Maoists surrender in Chhattisgarh's Narayanpur
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm