Home » Ibc24 Originals » CG News: BJYM leader accused of vandalism at police station! Had gone to get a DJ system released; FIR registered.
CG News: BJYM नेता पर थाने में तोड़फोड़ का आरोप! DJ छुड़ाने पहुंचे थे, दर्ज हो गई FIR |
Ads
रायपुर के गुढ़ियारी थाने में DJ को लेकर शुरू हुआ विवाद हंगामे और कथित तोड़फोड़ तक पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक तय समय के बाद DJ बजाने पर कार्रवाई की गई थी। आरोप है कि जब्त DJ को छुड़ाने पहुंचे भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी और उनके समर्थकों का पुलिस अधिकारियों से विवाद हुआ। इसके बाद थाने में तोड़फोड़ के आरोप लगे और पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले पर ADCP नॉर्थ जोन अदित्य पांडे की बाइट भी देखिए।