(IPO Listing News/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: IPO Listing News: आज शेयर बाजार में तीन मेनबोर्ड IPO की एक साथ लिस्टिंग (IPO Listing News) हुई। इनमें कनोहर इलेक्ट्रिकल्स, ग्लास वॉल सिस्टम्स और प्रासोल केमिकल्स शामिल हैं। तीनों कंपनियों के शेयरों ने बाजार में सामान्य शुरुआत की। किसी भी आईपीओं की लिस्टिंग बहुत बड़े प्रीमियम या भारी गिरावट के साथ नहीं हुई। लेकिन शुरुआती कारोबार में इनके प्रदर्शन में अंतर देखने को मिला।
कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ ने निवेशकों को अच्छी (IPO Listing News) शुरुआत दी। बीएसई पर कंपनी का शेयर 672.05 रुपये पर लिस्ट हुआ जो IPO कीमत से 40.05 रुपये यानी 6.34 फीसदी ज्यादा था। वहीं, एनएसई पर इसकी शुरुआत 685.50 रुपये पर हुई, जो 8.47 फीसदी प्रीमियम है। करीब साढ़े 10 बजे बीएसई पर शेयर 719.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो लिस्टिंग भाव से 7.05 फीसदी ऊपर था।
ग्लास वॉल सिस्टम्स ने भी IPO कीमत के मुकाबले प्रीमियम पर बाजार में एंट्री की। बीएसई पर शेयर 190.10 रुपये पर खुला जो IPO कीमत से 8.10 रुपये यानी 4.45 फीसदी अधिक था। एनएसई पर यह 194 रुपये पर लिस्ट हुआ, यानी 6.59 फीसदी की बढ़त। करीब साढ़े 10 बजे बीएसई पर शेयर 197 रुपये पर पहुंच गया था, जो लिस्टिंग भाव से 8.24 फीसदी ज्यादा था।
प्रासोल केमिकल्स की लिस्टिंग बाकी दोनों कंपनियों (IPO Listing News) से कमजोर रही। बीएसई पर शेयर 611 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो IPO कीमत से 65 रुपये यानी 9.62 फीसदी कम था। एनएसई पर इसकी शुरुआत 610 रुपये पर हुई, यानी 9.76 फीसदी की गिरावट। लेकिन बाद में शेयर में सुधार दिखा और करीब साढ़े 10 बजे बीएसई पर यह 621.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो लिस्टिंग भाव से 1.67 फीसदी ऊपर था।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।