Home » Khabar Bebak » CG Weather Update: Weather to take a turn for the worse in Chhattisgarh again! Rain and lightning alert for these districts until September 19; check your district.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ेगा मौसम! इन जिलों में 19 सितंबर तक बारिश-बिजली का अलर्ट, देखें आपका जिला |
Ads
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 19 सितंबर तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, बलरामपुर-रामानुजगंज, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। जानिए आज आपके जिले में बारिश होगी या नहीं और 19 सितंबर तक कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम