CG Nikay chunav: मतदान के दिन श्रमिकों को मिलेगा सवेतन अवकाश, श्रम विभाग ने जारी किया आदेश
CG Nikay Chunav: राज्य सरकार के इस फैसले से श्रमिकों में उत्साह देखा जा रहा है, और इससे मतदान प्रतिशत में वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Damoh Latest News | Source : IBC24
- 11, 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान
- इन दिनों श्रमिकों का वेतन नहीं काटा जाएगा
रायपुर: CG Nikay chunav, नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान मतदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासन ने बड़ा फैसला लिया है। श्रम विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मतदान के दिन श्रमिकों को सवेतन अवकाश दिया जाएगा, जिससे वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 11, 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होने हैं, और इन दिनों श्रमिकों का वेतन नहीं काटा जाएगा। सरकार का यह कदम चुनावी प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संस्थान, कारखाने या अन्य कार्यस्थलों में कार्यरत श्रमिकों को मतदान के लिए पूरा दिन का अवकाश मिलेगा और इसके बावजूद उनका वेतन सुरक्षित रहेगा। आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।
राज्य सरकार के इस फैसले से श्रमिकों में उत्साह देखा जा रहा है, और इससे मतदान प्रतिशत में वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।
श्रमिकों को अवकाश by Anil Shukla on Scribd
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: CG Nikay Chunav: Workers will get paid leave on the day of voting, Labor Department issued order
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm