पटना, 19 अगस्त (भाषा) बिहार में नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान कथित पुलिस ज्यादती के विरोध में बुधवार को पटना में बिहार लोक भवन के लिए निकाले गए विरोध मार्च के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को आयकर गोलंबर के पास हिरासत में ले लिया गया।
राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को, राज्यभर में नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान कथित पुलिस ज्यादती के विरोध में बिहार लोक भवन के लिए विरोध मार्च शुरू किया।
यह मार्च पटना के जेपी गोलंबर से शुरू हुआ और इसे शहर के प्रमुख चौराहे डाक बंगला चौराहा होते हुए बिहार लोक भवन पहुंचना था। तेजस्वी यादव को आयकर गोलंबर के पास हिरासत में ले लिया गया।
भाषा कैलाश मनीषा
मनीषा