मुख्यमंत्री साय ने की राजीव लोचन भगवान की पूजा-अर्चना, महानदी की महाआरती में हुए शामिल, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

Chief Minister vishnudeo Sai worshiped Lord Rajiv Lochan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्रिवेणी संगम में स्थित भगवान कुलेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की उन्नति और प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने की राजीव लोचन भगवान की पूजा-अर्चना, महानदी की महाआरती में हुए शामिल, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
Modified Date: February 26, 2025 / 10:40 pm IST
Published Date: February 26, 2025 10:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री साय ने महानदी मैया से प्रदेश की खुशहाली की कामना की
  • प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की
  • राजिम कुंभ कल्प के अंतर्गत आयोजित महानदी मैया की महाआरती

रायपुर: Chief Minister vishnudeo Sai worshiped Lord Rajiv Lochan, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान राजीव लोचन मंदिर में आज पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्रिवेणी संगम में स्थित भगवान कुलेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की उन्नति और प्रगति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम है।

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना , image source: CGDPR

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना , image source: CGDPR

महानदी मैया की महाआरती में हुए शामिल

Chief Minister vishnudeo Sai worshiped Lord Rajiv Lochan, राजिम कुंभ कल्प के अंतर्गत आयोजित महानदी मैया की भव्य महाआरती में मुख्यमंत्री साय मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के मध्य विधि-विधान से शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने महानदी मैया से प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, राजिम विधायक रोहित साहू, बसना विधायक संपत अग्रवाल तथा अन्य गणमान्य नागरिक, संत महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

read more: Ambikapur Nagar Nigam: अंबिकापुर में भिड़े पूर्व और मौजूदा महापौर.. मंजूषा भगत ने खुद को बताया निगम का पहला हिन्दू महापौर.. तिर्की बोले, ‘ओछे बयान देना अशोभनीय’

read more: फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले चार इजराइली बंधकों के शव सौंपेगा हमास


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com