CM Thalapathy Vijay Announcement: सीएम बनते ही विजय ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, फ्री बिजली समेत इन फैसले ने सबको चौंकाया, पढ़िए

CM Thalapathy Vijay Announcement: सीएम बनते ही विजय ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, फ्री बिजली समेत इन फैसले ने सबको चौंकाया, पढ़िए

CM Thalapathy Vijay Announcement: सीएम बनते ही विजय ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, फ्री बिजली समेत इन फैसले ने सबको चौंकाया, पढ़िए

CM Thalapathy Vijay Announcement/Image Source: IBC24

Modified Date: May 10, 2026 / 12:37 pm IST
Published Date: May 10, 2026 12:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
  • 200 यूनिट मुफ्त बिजली और एंटी ड्रग यूनिट का बड़ा ऐलान
  • भव्य समारोह में राहुल गांधी और त्रिशा कृष्णन समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं

चेन्नई : CM Thalapathy Vijay Announcement तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख जोसेफ विजय ने आज राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सत्ता की कमान संभाल ली है। सीएम बनते ही विजय ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त और महिलाओं की सुरक्षा के लिए फोर्स इसके साथ ही हर जिले में एंटी ड्रग यूनिट का गठन का ऐलान किया है। उन्होंने अपने पहले संबोधन में कहा कि वह किसी शाही परिवार से नहीं हैं, लेकिन जनता ने उन्हें अपनाया और स्वीकार किया।

आपको बता दें चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित इस भव्य समारोह में जोसेफ विजय के साथ उनकी कैबिनेट के नौ मंत्रियों ने भी राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर के सामने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए संसद के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मशहूर अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन और राजनीति और सिनेमा जगत के कई अन्य दिग्गज भी मौजूद रहे।

टीवीके के इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

आपकों बता दें को मुख्यमंत्री विजय के साथ आज नौ मंत्रियों ने शपथ ली। इस नई टीम में पुराने अनुभवी नेताओं और नए चेहरों को जगह दी गई है। शपथ लेने वाले मंत्रियों में आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज, के.ए. सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टी.के. प्रभु और सेल्वी एस. किरुथना शामिल हैं। इन सभी मंत्रियों ने राज्यपाल के सामने अपने पद की जिम्मेदारी संभाली।

ये भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में